{"_id":"5b2fef7a4f1c1bc96b8b7ff5","slug":"161529868154-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन विक्रेता पर कालाबाजारी व बदसलूकी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन विक्रेता पर कालाबाजारी व बदसलूकी का आरोप
Updated Mon, 25 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। अलमासपुर के ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत करते हुए गांव के राशन डीलर पर खाद्यान्न वितरित न कर कालाबाजारी करने और विरोध करने पर उपभोक्ताओं से बदसलूकी करने का आरोप लगाया।
सदर ब्लॉक के शहर से सटे गांव अलमासपुर के दर्जनों ग्रामीण रविवार को डीएम राजीव शर्मा को शिकायत करते हुए बताया कि राशन डीलर द्वारा खाद्यान्न कुछ लोगों को ही वितरित करने के बाद बाकी की कालाबाजारी कर दी जाती है। इसका विरोध करने पर आरोपी राशन डीलर द्वारा उपभोक्ताओं से बदसलूकी की जाती है। इस संबंध में कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके चलते राशन डीलर की मनमानी बदस्तूर जारी है। ग्रामीणों ने डीएम से उक्त राशन डीलर की दुकान निरस्त किए जाने की मांग की है। डीएम ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएसओ व एसडीएम सदर को संयुक्त रूप से आरोपी राशन डीलर के खिलाफ जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।