{"_id":"5afb2b054f1c1bd6408b597d","slug":"161526409989-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी का औचक निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी का औचक निरीक्षण किया
Updated Wed, 16 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना। लखनऊ से आए स्वास्थ्य विभाग के डीजीएम ने जिला मुख्यालय के अधिकारियों साथ कस्बे की सीएचसी का निरीक्षण किया। इस टीम को सीएचसी पर कई खामियां मिली। इससे नाराज टीम के अधिकारियों ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी और फार्मेसिस्ट को फटकार लगाई।
कस्बे की सीएचसी पर मंगलवार को लखनऊ से आए स्वास्थ्य विभाग के डीजीएम अरविंद कुमार जिला मुख्यालय के विभागीय अधिकारियों के साथ कस्बे की सीएचसी पर पहुंचे। इस टीम ने ओपीडी रजिस्टर का निरीक्षण किया, जिसमें खामियां मिली। सीएचसी के बाथरूम और शौचालय में गंदगी पाई गई। बीपी नापने की मशीन खराब मिली। इमरजेंसी वार्ड में ऑक्सीजन नहीं मिली। इस टीम ने सीएचसी का बारीकी से निरीक्षण किया। तहसील दिवस से सीएचसी पर पहुंचे प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सतीश कुमार टीम को देखते ही घबरा गए। हजारों रुपये की दवाइयां फर्श पर पड़ी मिलने से नाराज डीजीएम ने प्रभारी चिकित्साधिकारी और फार्मेसिस्ट को फटकार लगाई। उन्होंने सफाई व्यवस्था पर नाराजगी प्रकट करते हुए विभिन्न निर्देश दिए। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी ने सीएचसी पर स्टाफ कम होने का रोना रोया।