फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भाजपाइयों ने कर्नाटक में जीत पर जश्न मनाया

भाजपाइयों ने कर्नाटक में जीत पर जश्न मनाया

Wed, 16 May 2018 12:05 AM IST
Updated Wed, 16 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
भाजपाइयों ने कर्नाटक में जीत पर जश्न मनाया
खतौली/चरथावल। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक प्रांत में पार्टी की जीत पर जश्न मनाते हुए मिठाइयां बांटी। वक्ताओं ने कहा कि कर्नाटक की जनता ने भाजपा को सर्वाधिक सीटों से जिताकर अपना भरोसा जताया है। तिलकनगर में कैंप कार्यालय पर जीत की जश्न मनाते हुए नगराध्यक्ष प्रशांत देशवाल ने कि भाजपा का सिद्धांत सबका साथ सबका विकास का नारा ही नहीं उसको चरितार्थ किया जा रहा है। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना हमारा प्रथम ध्येय है। नगर महामंत्री सुरेश आर्य ने कहा कि यह भाजपा की जीत नहीं, बल्कि कर्नाटक की जनता की जीत है। इस मौके पर अश्वनी उपाध्याय, राकेश प्रजापति, वरदान प्रजापति, सुंदर धारीवाल, दर्पण गुप्ता, मुकेश चंदेल, मनोज सैनी, डीडी आर्य, विनोद ठाकुर, अमित ग्रेड, नीटू उपाध्याय, ब्रजेश, आशीष देशवाल, सुरेंद्र उपाध्याय, आरपी सिंह, सुदर्शन सैनी, राघव अग्रवाल, संजय जैन, शिवरतन, बिजेंद्र पांचाल आदि उपस्थित रहे। उधर, चरथावल में कर्नाटक में भाजपा के बेहतर प्रदर्शन पर विधान सभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। मंडल अध्यक्ष प्रवीण राणा ने कहा कि कर्नाटक में कमल खिलने पर पूरे भारत में भाजपा की आंधी चल रही है। पूर्व नगराध्यक्ष विजय त्यागी, अनुज त्यागी, मनीष गर्ग, कमलकांत, सचिन शर्मा, प्रशांत त्यागी, तन्नू त्यागी, दिनेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed