{"_id":"5ab14df94f1c1b8f778b6929","slug":"161521569273-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समिति पर लोगों का हंगामा, धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समिति पर लोगों का हंगामा, धरना-प्रदर्शन
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समिति पर लोगों का हंगामा, धरना-प्रदर्शन
मोरना।
मत्स्य जीवी सहकारी समिति तिस्सा कार्यालय पर कश्यप समाज के लोगों ने हंगामा व धरना प्रदर्शन किया। आक्रोशित टीम का घेराव किया। टीम ने निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया।
गांव तिस्सा में मत्स्य पालन विभाग मुजफ्फरनगर के द्वारा मत्स्य जीवी सरकारी समिति लिमिटेड का गठन 2010 में किया गया था, जिसमें सरकार की ओर से कश्यप समाज के लोगों को बोर्ड में जगह दी गई थी। मंगलवार को भाकियू के बैनरतले शाह आलम, राम सिंह गौतम के नेतृत्व मे सुरेंद्र, साहब सिंह, पूरण सिंह, भूपेंद्र, ईश्वर, अंकित, अजब सिंह, बचन सिंह, चतर सिंह, सत्यपाल, कविता, बबली, सोनिया, कृष्णा, पूनम, राजकुमार, सीमा, कमलेश आदि सहित कश्यप समाज के लोगों ने समिति कार्यालय पर हंगामा खड़ा कर दिया। आक्रोशित लोगों ने धरना प्रदर्शन करते हुए समिति सचिव पर मतदाता सूची में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया। आरोप है कि सूची में नियम विरुद्ध ंएक समुदाय के नाम को जोड़क़र मछुवारे समाज का शोषण किया जा रहा है। डीएम के आदेश पर जांच को पहुंचे सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता मुजफ्फरनगर प्रदीप कुमार, उप जिला सहकारिता सतेंद्र कुमार व प्रेम शकंर की टीम ने समिति कार्यालय का निरीक्षण कर मौजूद लोगों के बयान दर्ज कर सही जांच करने का आश्वासन दिया।