{"_id":"5a9836d84f1c1b5e6e8b82f7","slug":"161519924952-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवन में सफलता के लिए अनुशासन जरुरी: अनंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवन में सफलता के लिए अनुशासन जरुरी: अनंत
Updated Thu, 01 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। पुलिस लाइन स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान आयोजित एसएसपी ने कहा कि विद्यार्थी अनुशासन और परिश्रम से जीवन में सफलता हासिल करें।
पुलिस विभाग द्वारा संचालित मॉर्डन पब्लिक स्कूल में शिक्षा, खेल और अन्य क्षेत्र में उपलब्धि प्राप्त छात्र-छात्राओं को अतिथियों ने मेडल पहना कर सम्मानित किया। समारोह में एसएसपी अनंत देव ने कहा कि शिक्षा जीवन को नई ऊंचाइयां देती है। अनुशासन, लगन और परिश्रम से शिक्षा ग्रहण करें, निश्चित ही जीवन में कामयाबी मिलेगी। करियर में नैतिक मूल्यों की अहम भूमिका है। पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश ने कहा कि इस विद्यालय में बच्चों को शिक्षा के साथ देश सेवा और राष्ट्र भक्ति का संस्कार भी दिया जाता है। समाज की व्यवस्था में पुलिस की जिम्मेदार बड़ी है। समाजसेविका बीना शर्मा ने कहा कि बेटियां निर्भीक होकर पढ़ाई करें। भाजपा नेता अरविंद राज शर्मा ने कहा कि शिक्षित जीवन व्यक्तित्व का निर्माण ही नहीं करना, बल्कि देश के लिए भी उपयोगी होता है। बच्चों ने मॉडल प्रदर्शनी भी लगाई। महिला थानाध्यक्ष मीनाक्षी शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया।