{"_id":"5a91af764f1c1b641f8b78ca","slug":"161519497078-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेला व्यापारियों को भी मिले अधिकार: शुक्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेला व्यापारियों को भी मिले अधिकार: शुक्ला
Updated Sun, 25 Feb 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अनूप शुक्ला ने कहा कि पीएम ने खुद माना है कि बाजारों में ठेला लगाने वाले भी व्यापार कर रहे हैं। इसका सभी व्यापारी स्वागत करते हैं, लेकिन इन व्यापारियों को सरकार को कुछ सुविधा भी देनी चाहिए। उन्होंने जीएसटी के विरोध में आठ अप्रैल को कानपुर में रैली के लिए व्यापारियों के आमंत्रित किया।
बालाजी चौक पर एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से वार्ता में अनूप शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में बड़ी संख्या में ऐसे व्यापारी है जो ठेला लगाकर रोजगार करते हैं। इन व्यापारियों की भी उम्मीदें हैं, इनके व्यवसाय को स्थायी रूप दिया जाना चाहिए। पीएम ने यह तो कह दिया कि इनका व्यापार भी रोजगार का बड़ा माध्यम है, लेकिन इनके लिए कुछ देने की बात नहीं की। उन्होंने कहा कि जीएसटी ने व्यापारी की कमर तोड़ दी है। जीएसटी का व्यापार पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है। आठ अप्रैल को कानपुर में व्यापारी भारी संख्या में एकत्र होकर इसका विरोध करेंगे। पत्रकार वार्ता में पश्चिम के प्रभारी अलीम सिद्दीकी ने कहा कि काफी संख्या में यहां से व्यापारी कानपुर जाएंगे। इस दौरान मोहित सिंघल, शमशेर मलिक, असद पाशा, टीटूपाल, रमन, उमर खान, शाह आलम, युसुफ खान, आसिम आलम, फराज अंसारी आदि रहे।