फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   खेलों से बढ़ता है आपसी सद्भाव: नरेश

खेलों से बढ़ता है आपसी सद्भाव: नरेश

Wed, 21 Feb 2018 12:32 AM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खेलों से बढ़ता है आपसी सद्भाव: नरेश
ट्रैक पर खूब दौड़ धावक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म महाविद्यालय में मंगलवार को वार्षिक खेलकूद समारोह का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स काउंसिल के चेयरमैन डॉ नरेश मलिक एवं विशिष्ट अतिथि अशोक तायल, प्राचार्य एससी वार्ष्णेय ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर खेलकूद समारोह का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में खिलाड़िय़ों द्वारा मार्च पास्ट कर अतिथियों को सलामी दी गई। अतिथियों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ नरेश मलिक ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेल के मैदान में उतरने की प्रतिज्ञा दिलाई। उन्होंने कहा कि खेलों से आपसी सद्भाव बढ़ता है। वार्षिक एथलीट मीट के दौरान महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। दो दिवसीय समारोह के पहले दिन महिला और पुरुष वर्ग में 100 मीटर दौड़, रनिंग बोर्ड जम्प, 800 मीटर दौड़ पुरुष, शॉटपुट, हाई जम्प के साथ ही दोनों ही वर्गों में विभिन्न प्रकार की दौड़ का आयोजन हुआ। समारोह का समापन 21 फरवरी को होगा। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया गया। समारोह में मुख्य रूप से शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ एसएन सिंह, डॉ अजयपाल सिंह, डॉ अशोक त्रिपाठी, डॉ विश्वम्भर पांडे, डॉ निशा अग्रवाल, डॉ सरोज गुप्ता, डॉ आरके अग्रवाल, डॉ बीना अग्रवाल, डॉ अलका बंसल, डॉ ज्योति सिंह, शेखर चन्द, डीके जैन, सुखाल सिंह, डॉ शुचि, डॉ ममता श्याम, डॉ विजय लक्ष्मी, डॉ अरूणिमा रानी, राहुल यादव, रविन्द्र कुमार, कुलदीप मलिक, विपिन कुमार, संदीप कुमार, सचिन कुमार, ईश्वर सिंह नेगी, अंजुल भूषण, रजनीश शर्मा, आशा सिवाच, रजनी कुमार, साक्षी पांचाल, हुस्न फिरोजा, शेखर राणा, प्रियंका कौशिक, फरहीन त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed