{"_id":"5a7615594f1c1ba5268b81fb","slug":"161517688153-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलीकॉप्टर उतारने की अनुमति मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलीकॉप्टर उतारने की अनुमति मांगी
Updated Sun, 04 Feb 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरकाजी। एनआरआई ने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर क्षेत्र में हेलीकाप्टर उतारने की अनुमति मांगी है, जिसे थाना पुलिस ने संस्तुति के लिए सीओ सदर कार्यालय भेज दिया है। जनपद सहारनपुर निवासी राजेश गुप्ता मौजूदा समय में अफ्रीका में रह रहे हैं। उनका थाना क्षेत्र की कम्हेड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र में स्थित स्वामी कर्मवीर के आश्रम में छह फरवरी को हेलीकॉप्टर से आने का कार्यक्रम है। इसके लिए उन्होंने एक प्रार्थना पत्र थाने पर देकर अपना हेलीकॉप्टर उतारने की अनुमति मांगी है। कम्हेड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज तेजबीर सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र को संस्तुति के लिए सीओ सदर कार्यालय भेज दिया गया है।
छह के विरुद्ध विद्युत चोरी की रिपोर्ट दर्ज
पुरकाजी। विद्युत निगम के जेई की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के विरुद्ध विद्युत चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। शुक्रवार की रात विद्युत निगम और प्रवर्तन दल की टीम ने खादर क्षेत्र में छह लोगों को विच्छेदन किए गए कनेक्शनों पर बिजली चलाते पाया था। शनिवार को जेई शेरपुर राधा सिंह की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम शेरपुर निवासी इलम चंद, सलेक चंद, पप्पू, ग्राम शेरनगर निवासी प्रीतम और ग्राम शेरपुर आलमपुर निवासी महेंद्र और ग्राम शेरपुर नंगला निवासी बाबूराम के विरुद्ध विद्युत चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।