{"_id":"5a70c7f94f1c1b514a8b695b","slug":"161517340665-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन नहीं मिलने से धरने पर बैठे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन नहीं मिलने से धरने पर बैठे शिक्षक
Updated Wed, 31 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेतन नहीं मिलने से धरने पर बैठे शिक्षक
मुजफ्फरनगर। वेतन नहीं मिलने से नाराज शिक्षकों ने कॉलेज परिसर में धरना शुरू कर दिया है। दीपचंद्र ग्रेन चेंबर इंटर कॉलेज के शिक्षक और कर्मचारियों को दो माह से वेतन नहीं मिला है। इसके विरोध में शिक्षक, कर्मचारियों ने शिक्षण कार्य छोड़कर धरना प्रारंभ कर दिया।
कॉलेज के शिक्षकों ने बीते दिनों डीआईओएस से मिलकर समस्या बताई थी। बताया गया है कि कुछ शिक्षकों का माह जुलाई 2016 और माह दिसंबर 2016 में ही चयन वेतनमान लगना था परंतु चयन वेतनमान का प्रस्ताव पास कराकर डीआईओएस को नहीं भेजा गया। इसके अलावा कॉलेज प्रशासन ने दिसंबर माह का वेतन बिल भी बनाकर नहीं भेजा है। जिसके चलते वेतन जारी नहीं हो सका है। इसके विरोध में शिक्षकों ने 29 जनवरी से कॉलेज परिसर में शिक्षण कार्य छोड़कर धरना शुरू कर दिया है। बीते दो दिन से शिक्षक धरने पर बैठे हैं। शिक्षकों का आरोप है कि कॉलेज प्रशासन मामले में कोई कार्रवाई करने को राजी नहीं है। वेतन नहीं मिलने तक शिक्षकों ने कार्य का बहिष्कार का ऐलान किया है।