{"_id":"5a70c7f84f1c1b93268b7633","slug":"161517340664-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयंती पर याद किए गए लाजपत और महाराणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयंती पर याद किए गए लाजपत और महाराणा
Updated Wed, 31 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। एमजी वर्ल्ड विजन स्कूल में महान स्वतंत्रता सेनानी और अमर शहीद लाला लाजपत राय की 153वीं जयंती मनाई गई। छात्र-छात्राओं ने लालाजी के जीवन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
संस्था चेयरमैन सतीशचंद गोयल ने कहा कि आज हम आजाद जीवन व्यतीत कर रहे हैं। हम ये भूल गए कि आज के आजाद भारत के स्वरूप को जीवित बनाने के लिए कितने लोगों ने अपने प्राणों की आहुतियां दी। इन्हीं शहीदों में महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय का नाम भी शामिल हैं। उनको पंजाब केसरी के नाम से भी जाना जाता है। छात्र भरत गर्ग व मुनराज ने लालाजी के जीवन व संघर्ष का वर्णन बड़े ही रोचक ढंग से किया। लाला लाजपत राय के वेष में कक्षा पांच के छात्र मानस ने उनका नारा, ‘मेरे सिर पर लाठी का एक-एक प्रहार अंग्रेजी शासन के ताबूत की कील साबित होगा’ का सुंदर मंचन किया। प्रधानाचार्या डॉ. मृणालिनी अनंत ने लाला लाजपत राय की प्रतिमा को माल्यार्पण कर पुष्पांजलि दी। कहा कि यदि देश की युवा पीढ़ी अपने देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों को भुला बैठी तो 300 वर्ष पहले के इतिहास को भारत में फिर से दोहराया जा सकता है। इसके साथ ही विद्यालय में महाराणा प्रताप की जयंती भी मनाई गई।