{"_id":"5a4fcb184f1c1b4d198b51e4","slug":"161515178776-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों का शोषण कर रहा विद्युत विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों का शोषण कर रहा विद्युत विभाग
Updated Sat, 06 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। विद्युत निगम के उत्पीड़न से आजिज आए ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि उनके नाम धोखाधड़ी से बिजली चोरी से जोड़कर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है, जबकि गांव में विद्युत आपूर्ति भी सही नहीं है।
गांव बीबीपुर के ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय पर पहुंचकर धरना दिया। ग्रामीणों ने कहा कि उनके गांव की बिजली आपूर्ति विष्णु विहार सहावली बिजलीघर से थी, लेकिन अब आपूर्ति को शेरनगर बिजलीघर से जुड़वा दी गई है। जिस कारण रात में गांव में आपूर्ति नहीं हो पा रही है। बोर्ड परीक्षाएं नजदीक हैं। ऐसे में छात्रों को पढ़ाई करने में दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों ने गांव को पुराने बिजलीघर से ही जोड़ने की मांग की है। साथ ही आरोप लगाया कि विद्युत विभाग के कर्मचारी उन्हें बेवजह बिजली चोरी में फंसा रहे हैं। जानबूझकर ग्रामीणों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। इसकी जांच कराए जाने की मांग की है। प्रदर्शन में योगेश कुमार, संजीव कुमार, अजय कुमार, दुलीचंद, इलम सिंह, मीरा सिंह, रामबीर, श्याम कुमार, सूरजबल, नेपाल सिंह, पुष्पा देवी, ओमबीरी आदि मौजूद रहे।