{"_id":"5a4534cc4f1c1b96698bbaa0","slug":"161514484940-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों का डीएम आफिस पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों का डीएम आफिस पर प्रदर्शन
Updated Thu, 28 Dec 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। व्यापारियों ने विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम के नाम ज्ञापन देकर जल्द ही व्यापार बंधु की बैठक कराने की मांग की है।
जिला उद्योग व्यापार मंडल की मीटिंग अमित शर्मा के निवास बचन सिंह कॉलोनी में जिलाध्यक्ष राहुल वर्मा की अध्यक्षता और दीपक अग्रवाल के संचालन में संपन्न हुई। बैठक के बाद व्यापारी विभिन्न समस्याओं को लेकर डीएम को ज्ञापन देने कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा ने उनका ज्ञापन लिया। व्यापारियों ने पिछले कई माह से व्यापार बंधु की बैठक नहीं होने पर रोष जताते हुए जल्द ही बैठक कराने की मांग की। इसके अलावा बिजली की अघोषित कटौती बंद करने, मीटर टैंपरिंग के नाम पर उत्पीड़न बंद करने, वाणिज्य कर में ई-वे बिल की उपलब्धि आसान कराने, शहर में बिजली, पानी, सफाई और पुलिस पिकेट की व्यवस्था सुचारु करने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में राहुल वर्मा, दीपक अग्रवाल, अमित शर्मा, सुबोध शर्मा, मोहनलाल वर्मा, संजय सक्सेना, रामगोपाल वर्मा, जय कुमार अरोरा, संजय राठी, मनोज सोनी, अमित राठी, सुमित खेड़ा, संजय गोयल, शमशाद अहमद, पंकज जैन, राज कुमार वर्मा, लोकेश शर्मा, रामगोपाल वर्मा, संजीव गोयल, अभय कुमार, विनोद वर्मा रहे।