फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   क्वीज में आर्यन, प्रियांशी का चयन

क्वीज में आर्यन, प्रियांशी का चयन

Wed, 27 Dec 2017 12:25 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
क्वीज में आर्यन, प्रियांशी का चयन
क्वीज में आर्यन, प्रियांशी का चयन
विज्ञापन

मुजफ्फनगर। युवाओं में अपने मताधिकार के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से निर्वाचन आयोग की जिले स्तर की प्रतियोगिता में दो विद्यार्थी प्रियांशी और आर्यन का चयन हुआ है। चार जनवरी को ये दोनों राज्य स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। यहां जीते तो दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का हिस्सा बनेंगे।

उप जिला निवार्चन अधिकारी एडीएम प्रशासन हरीश चंद्र ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने स्वीप योजना के अंतर्गत मतदाता जागरूकता के उद्देश्य से पहली बार ईसीआई नेशनल क्विज का आयोजन कराया है। इसमें निर्वाचन संबंधी प्रश्न के आधार पर प्रश्नपत्र तैयार किया गया था। इसी आधार पर राउंडवाइज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसका जिला स्तरीय राउंड खत्म हो चुका है। पहले राउंड में अंतर स्कूल प्रतियोगिता कराई गई। इसमें कक्षा नौ से कक्षा 12 तक के 25 स्कूलों से 50 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। इसमें चयनित विद्यार्थियों ने 15 दिसंबर को संपन्न हुए जिला स्तरीय राउंड में प्रतिभाग किया। जिला स्तर पर दो विद्यार्थियों का चयन किया गया है। इनमें एसडी पब्लिक स्कूल के कक्षा 10 के छात्र आर्यन त्यागी पुत्र दुष्यंत त्यागी और वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज नई मंडी की कक्षा 11 की छात्रा प्रियांशी शर्मा पुत्री श्रवण कुमार के नाम शामिल हैं। दोनों विद्यार्थी अब स्टेट लेवल राउंड में प्रतिभाग करने के लिए निवार्चन विभाग की ओर से लखनऊ जाएंगे। वहां चार जनवरी को प्रतियोगिता होगी। यदि यहां ये चयनित होते हैं तो राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता दिल्ली में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed