{"_id":"5a414f424f1c1b87698c3bf9","slug":"161514229570-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश सरकार में हो रहा किसानों का शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश सरकार में हो रहा किसानों का शोषण
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार में हो रहा किसानों का शोषण
मोरना (मुजफ्फरनगर)। रालोद ने किसान सप्ताह मनाया। बैठक में जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के शोषण का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देती है।
उन्होंने कहा कि बिजली दरों की वृद्धि के निर्णय ने आम आदमी की कमर तोड़कर रख दी है। रसोई गैस की कीमतें आसमान को छू रही है। आम आदमी को अपनी पहचान बनाए रखने के लिए इतनी कागजी कार्रवाई से गुजरना पड़ रहा कि उसको कई दिन तक सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। भाजपा ने चुनाव से पूर्व किसानों को उसकी फसल को बेचने के लिए सीधे सरकार से जोड़ने का वादा किया गया था। किसान को अपनी फसल बेचने के लिए दलालों से छुटकारा नहीं मिला। टैक्स का नाम लेकर आम आदमी की जेब पर डाका डाला जा रहा है। कुछ चुनिंदा नामी उद्योगपतियों के साथ मिलकर देश को लूटा जा रहा है। किसान को अब अपने हक के लिए आंदोलन करने के लिए तैयार रहना होगा। अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष उदयवीर सिंह ने की तथा संचालन बिन्नू सिंह ने किया। प्रधान छोटा, बाबूराम, सूमित सहरावत, हर्ष राठी भारती, ब्रजपाल सिंह, हरपाल सिंह, विरेंद्र प्रधान, श्यामवीर, आदि मौजूद थे।