फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   तेंदुए ने बछड़े को बनाया शिकार

तेंदुए ने बछड़े को बनाया शिकार

Fri, 08 Dec 2017 11:38 PM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
तेंदुए ने बछड़े को बनाया शिकार
बछड़े को बनाया शिकार
विज्ञापन

पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)।
क्षेत्र के एक गांव में आवारा घूम रहे गाय के एक बछड़े को किसी खूंखार जानवर ने हमला कर अपना शिकार बना लिया। हमलावर जानवर के तेंदुआ होने की आशंका जाहिर की जा रही है। सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने खेत में मिले बछड़े के अवशेष को गड्ढा खुदवा कर दबवा दिया है। इलाके में तेंदुए की आमद से दहशत बनी हुई है।
घटना क्षेत्र के ग्राम रंडावली में शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे की है। जंगल में आवारा घूम रहे एक गाय के बछड़े को किसी खूंखार जानवर ने अपने चंगुल में फंसा लिया, जिसके चिल्लाने पर निकट खेत में पानी चला रहे किसान लाठी-डंडे लेकर उसकी तरफ दौड़े तो वह जानवर बछड़े को अमरजीत के खेत में छोड़कर भाग गया। किसानों ने निकट जाकर देखा तो बछड़े की मौत हो चुकी थी। किसानों ने सवेरे ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों से घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर जमा हुए ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी ली। ग्रामीण सतबीर गुर्जर, अमरजीत, बिल्लू, विनोद, नौराज, दिलबाग आदि के सहयोग से बछड़े के शव को निकट के ही एक खेत में दबवा दिया। इंस्पेक्टर एपी भारद्वाज ने बताया कि खेत में पानी चला रहे किसानों ने जानवर के तेंदुआ होने की आशंका जाहिर की है। घटनास्थल पर जो निशान मिले हैं, वह भी तेंदुए के पंजे के लग रहे हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि इससे पूर्व भी गंगनहर पर एक आश्रम में तेंदुआ हमला कर कुछ पिल्लों को घायल कर चुका है। क्षेत्र में तेंदुआ होने की खबर से लोगों में दहशत व्याप्त है। उधर, वन विभाग से मामले की जानकारी ली गई तो रेंजर कुलदीप सिंह ने ऐसी कोई घटना की जानकारी होने से ही इंकार कर दिया।
विज्ञापन


संदिग्ध हालात में युवक की मौत
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। थाना क्षेत्र के ग्राम खाईखेड़ी में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसका परिजनों ने गुपचुप तरीके से दाह संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना शुक्रवार दोपहर की है। एक युवक की अचानक तबियत खराब होने से परिजन उसे पुरकाजी के एक प्राईवेट चिकित्सक के पास ले गए, जहां पर चिकित्सक ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए लौटा दिया। परिजन उसे पुरकाजी अस्पताल ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव घर ले जाकर दाह संस्कार कर दिया। चर्चा है कि युवक जंगल में किसी काम से गया था, जहां पर मधुमक्खियों ने उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन युवक को हार्टअटैक होने की बात कह रहे हैं।


नाराजगी जताई
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। बिजली की बढ़ती दरों के विरोध में 15 दिसंबर को तहसीलों पर होने वाले धरने प्रदर्शन को लेकर शुक्रवार को भाकियू की बैठक ग्राम भूराहेडी में हुई, जिसमें विद्युत बिलों में की गई भारी वृद्धि का विरोध करते हुए पुरकाजी ब्लाक से किसानों से धरने प्रदर्शन में चलने की अपील की गई। इस दौरान प्रधान नैपाल सिंह हरिनगर, सुरेश कुमार रंडावली, अभिषेक त्यागी आदि को भाकियू की सदस्यता ग्रहण कराई गई। बैठक में नवीन राठी, संजय त्यागी, प्रताप सिंह, हरिओम त्यागी, मांगे सिंह, नरेश गुर्जर, राजकिशोर, मनीष प्रधान, कुलदीप सिंह, शुभम त्यागी, रिषीपाल, मोबिन अहमद, नवाब हसन, मंगता हसन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed