{"_id":"5a132be84f1c1b60678bc703","slug":"161511205864-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाभी के लिए वोट मांगने आज आएंगे नवाजुद्दीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाभी के लिए वोट मांगने आज आएंगे नवाजुद्दीन
Updated Tue, 21 Nov 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर।
सिने अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी हेलीकॉप्टर से बुढ़ाना आ रहे हैं। अभिनेता अपनी भाभी के समर्थन में वोट मांगेंगे। इस दौरान वह कस्बे वालों के साथ रूबरू होंगे। अभिनेता के आने की खबर से समर्थक और परिजनों में उत्साह है। वहीं प्रशासन ने भी अभिनेता के आने की खबर पर परिजनों से जानकारी ली है।
बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई की पत्नि शबा सिद्दीकी बुुढ़ाना नगर पंचायत अध्यक्ष पद की सपा प्रत्याशी हैं। इसके लिए सिने अभिनेता वोट मांगने और सभा करने आ रहे हैं। उनके भाई फैजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी मंगलवार को मुंबई से हेलीकॉप्टर से बुढ़ाना आएंगे। कस्बे के डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में उनका हेलीकॉप्टर उतरेगा। कस्बे में सिने अभिनेता के आने से पुलिस प्रशासन भी सतर्क है। नवाजुद्दीन खुली कार में सवार होकर अपनी भाभी के समर्थन में रोड शो करेंगे। जुलूस के बाद एक बैंक्वेट हॉल में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। उनके छोटे भाई की पत्नी शबा सिद्दीकी सपा के सिंबल पर चुनाव लड़ रही हैं। अभिनेता के भाई फैजुद्दीन ने बताया कि चुनावी सभा के बाद नवाजुद्दीन वापस दिल्ली चले जाएंगे। 23 नवंबर की रात में दोबारा फिर नवाजुद्दीन सिद्दीकी कस्बे में आकर वोट मांगेंगे। मतदान के दिन 26 नवंबर को वह अपना वोट डालने के बाद मुंबई लौट जाएंगे।