{"_id":"5a11e0384f1c1b59678bce4b","slug":"161511120952-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्सल में भेजी कोरिया की संस्कृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्सल में भेजी कोरिया की संस्कृति
Updated Mon, 20 Nov 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर।
डीएस पब्लिक स्कूल में ब्रिटिश काउंसिल ऑफ इंडिया के तत्वावधान में कल्चर फिस्टा प्रोजेक्ट के अंतर्गत देवहा एलीमेंट्री स्कूल साउथ कोरिया के बच्चों ने कल्चर इन ए बॉक्स भेजा। इस बॉक्स में साउथ कोरिया की संस्कृति की झलक दिखाई दी।
साउथ कोरिया से आए पार्सल को स्कूल के सुंदरलाल शर्मा, सुधीर शर्मा, रेणु शर्मा और प्रधानाचार्य संतोष जैन ने बच्चों की मौजूदगी में खोला। इस पार्सल में साउथ कोरिया का झंडा तेगयुकी, पारंपरिक पोशाक हेन बॉक, पारंपरिक वाद्य यंत्र सो गो, पारंपरिक पंखे बूची, पारंपरिक खिलौना यट, पारंपरिक खिलौने गोंग गी जैकस्टोन, पारंपरिक लकी बैग बोक जूमयोनी, कोरियन मास्क होनटेक, प्रसिद्ध गायक के फोटो ग्राफ्स मिले। गगन शर्मा ने बताया कि डीएस पब्लिक स्कूल आठ माह से ब्रिटिश काउंसिल ऑफ इंडिया का हिस्सा है। 15 दिन पूर्व डीएस पब्लिक के बच्चों ने भी साउथ कोरिया के लिए पार्सल भेजा था। इस पार्सल में भारत की संस्कृति की झलक थी। इंटरनेट स्काइप सेशन के माध्यम से बच्चों ने कोरिया के बच्चों को अपनी शुभकामनाएं दी।