{"_id":"59f62ecb4f1c1bcf538b9c38","slug":"161509306059-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटते परिवारों को बचाएं: संजीव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटते परिवारों को बचाएं: संजीव
Updated Mon, 30 Oct 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय आर्य संरक्षणी सभा के आर्य परिवार सम्मेलन में आचार्य संजीव ने कहा कि आज परिवार टूट रहे हैं। परिवारों में नियमित यज्ञ से ही इस समस्या का निदान हो सकता हे। कार्यक्रम में सांसद डॉ संजीव बालियान ने भी विचार रखे।
राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित आर्य परिवार सम्मेलन का शुभारंभ प्रात: नौ बजे देव यज्ञ हुआ। ईश्वरीय वाणी वेद के मंत्रों से आचार्य दया देव ने यज्ञ संपन्न कराया। यज्ञोपरांत मुख्य अतिथि सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने आर्य परिवारों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कहा कि यदि ऋषि दयानंद सरस्वती नहीं आते तो देश में अंधविश्वास और आडम्बर की पहचान करना मुश्किल था। मुख्य वक्ता आचार्य संजीव ने आर्य परिवार की आवश्यकता एवं महत्व को बताया। अध्यक्षता राष्ट्रीय आर्य निर्मात्री सभा के अध्यक्ष पंडित लोकनार्थ आर्य करनाल ने की। संचालन सभा के महासचिव आर्य तोषण ने किया। कार्यक्रम में आनंद आर्य, गजेंद्र राणा, अमित गर्ग, दिनेश आर्य, रजनीश आर्य, विनोद आर्य, कमलदीप आर्य, विरेंद्र आर्य, अतुल आर्य, विकास आर्य, दीपक आर्य व जगमोहन आर्य का योगदान किया।