{"_id":"59f4d6c44f1c1b97678b7d6c","slug":"161509217988-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी का केरल में हत्याओं के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी का केरल में हत्याओं के विरोध में प्रदर्शन
Updated Sun, 29 Oct 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एबीवीपी का केरल में हत्याओं के विरोध में प्रदर्शन
खतौली (मुजफ्फरनगर)।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने केके जैन डिग्री कॉलेज के सामने केरल में लगातार हो रही एबीवीपी छात्रों की हत्याओं के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने 11 नवंबर को केरल में होने वाली रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने पर बल दिया।
शनिवार को छात्र संघ अध्यक्ष और प्रदेश सहमंत्री विनोद चौहान ने कहा कि कम्युनिस्ट विचारधारा द्वारा देश और दुनिया भर में फैलाए गए रक्त रंजिश इतिहास के बारे में हम सभी जानते हैं। केरल के अंदर जिस प्रकार से एक के बाद एक एबीवीपी, आरएसएस कार्यकर्ताओं की हत्या हो रही हैं, वह यह दर्शाता है कि कम्युनिस्टों का लोकतांत्रिक तौर तरीकों में विश्वास नहीं है। एबीवीपी कार्यकर्ता केरल में जारी इस खूनी खेल की कड़ी निंदा करते हैं। एबीवीपी ने पूरे देशभर से छात्रों को एकजुट कर 11 नवंबर को केरल में एक विशाल रैली के माध्यम से प्रदर्शन करने की योजना बनाई है। इस दौरान विभाग प्रमुख पंकज राजपूत, गुरुदत्त अरोरा, माधव गुप्ता, पारस जैन, मोहित धारीवाल, मनीष तोमर, विपिन गुर्जर, अंशुल, लव गोयल, राघव, कार्तिक, अंकित, संजय, अभिषेक, प्रशांत आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।