{"_id":"595942494f1c1bec5e8b4aa3","slug":"161499021897-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील स्तर पर बैठेंगे नोडल अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील स्तर पर बैठेंगे नोडल अफसर
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील स्तर पर बैठेंगे नोडल अफसर
मुजफ्फरनगर। जीएसटी को लेकर प्रदेश सरकार बेहद गंभीर है। व्यापारियों को कोई परेशानी न हो प्रत्येक तहसील पर एक नोडल अफसर बैठेगा। मुख्यमंत्री कार्यालय से पत्र आने के बाद डीएम ने रविवार की शाम ही प्रत्येक नोडल अधिकारियों की तैनाती करा दी।
जीएसटी को लेकर जिले में नोडल ऑफिसर के रूप में कार्य देख रहे डीएस गौतम ने बताया कि रविवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक आदेश जारी किया। डीएम को मिले आदेश में प्रत्येक तहसील पर जीएसटी की जानकारी देने के लिए नोडल अधिकारी तैनात करने के लिए कहा गया। डीएम जीएस प्रियदर्शी के आदेश पर रविवार शाम ही तहसील के नोडल अधिकारियों की घोषणा की गई। इनमें सदर तहसील में असिस्टेंट कमिश्नर सुभाषचंद्र की तैनाती की गई है। बुढ़ाना में असिस्टेंट कमिश्नर मैनेजर चौरसिया, खतौली में राकेश प्रताप राव, जानसठ में सुशांत मिश्रा को नोडल अधिकारी बनाया गया है। ये सभी असिस्टेंट कमिश्नर ऑफिस टाइम में तहसील परिसर में बैठकर व्यापारियों की जीएसटी से संबंधित समस्याओं का निदान करेंगे।