{"_id":"5959423c4f1c1b3c4e8b458f","slug":"161499021884-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलपीजी गैस पर जीएसटी लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलपीजी गैस पर जीएसटी लागू
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
575 रुपये का विका एलपीजी सिलेंडर
बुढ़ाना। कस्बे में जीएसटी का असर कम दिखाई दिया। कास्मेटिक और रेडीमेड गारमेंट की दुकानों पर पुराने रेट में आया सामान पुराने रेट में ही बिक रहा है। दुकानदारों का कहना है कि नए रेट का सामान बिल के साथ आने पर जीएसटी के रेट पर बिकेगा। जबकि एलपीजी सिलेंडर जीएसटी के दायरे में आते ही बढे़ हुए रेट पर बिके।
जीएसटी को लेकर व्यापारियों में अब भी असमंजस बरकरार रहा। दुकानों में सामान पुराने बिल और पुराने रेट का भरा हुआ है। इस सामान को कैसे बेचा जाए, व्यापारियों में इस बात की टेंशन है। अधिकतर व्यापारियों ने पुराने रेट पर ही सामान की बिक्री की। उधर, शहीद रिजवान त्यागी एचपी गैस एजेंसी के प्रबंधक नजर मोहम्मद त्यागी ने बताया कि पहले दिन उन्होंने कोई बिक्री नहीं की। उनके पास स्टॉक में पुराना सामान नहीं है। स्टाक खाली पड़ा है। रविवार को जीएसटी के रेट पर एलपीजी सिलेंडरों की बिक्री की गई। नई बिलिंग के साथ सिलेंडर 575 रुपये का बिका। उन्होंने बताया कि हाज पाइप, रेगुलेटर, चूल्हे स्टॉक में नहीं हैं। 4-5 दिन में ही नए रेट का सामान आ जाएगा, जो नए बिल के साथ बिकेगा।