फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   16 people from abroad went missing in four districts

विदेश से आए 16 लोग, चार जिले में हो गए लापता

Sat, 04 Dec 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
16 people from abroad went missing in four districts
मुजफ्फरनगर। कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन के खतरे के बीच स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। विदेश से 16 लोग स्वदेश पहुंचे, लेकिन इनमें चार की लोकेशन स्वास्थ्य विभाग को नहीं मिल रही है। 12 लोगों के सैंपल ले लिए गए हैं। संयुक्त अरब अमीरात से पांच लोग लौटकर आए हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर जिले में कहर बरपा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग संभावित तीसरी लहर से निपटने के इंतजाम में जुटा है। इसी दौरान कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ा है। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात से जिले में पांच लोग आए हैं, जिनके सैंपल लिए गए हैं। इसके अलावा लखनऊ से जिले में आने वाले 11 लोगों की सूची प्राप्त हुई है। यह सभी अलग-अलग देशों से स्वदेश पहुंचे हैं। इनमें सात लोगों से स्वास्थ्य विभाग की टीम का संपर्क हो गया है, जबकि चार लोग लापता है। सूची में जो नंबर दिए गए हैं, कोई नंबर गलत बता रहा है तो किसी का मोबाइल स्विच ऑफ है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लापता हुए चार नागरिकों को ट्रेस करने के प्रयास में जुटी हुई है। सीएमओ ने कहा कि लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

संपर्क में आए लोगों की भी होगी जांच
विदेश से आने वाले लोगों में अगर कोई संक्रमित मिलता है तो उसके संपर्क में आने वाले लोगों की भी जांच कराई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विदेश से आए लोगों को एहतियात बरतने और अधिकतर समय घर पर ही रहने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

17438 लोगों को किया गया टीकाकरण
मुजफ्फरनगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि शनिवार को जिले में 17 हजार 438 लोगों का कोरोना से बचाव का टीकाकरण किया गया। जिनमें से 11 हजार 70 डोज लगाई, जबकि 6368 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। रविवार को भी टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed