फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   16 gangmen suspended

उत्कल ट्रेन हादसे में लुहार सहित 16 गैंगमैन निलंबित      

Wed, 30 Aug 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 30 Aug 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
16 gangmen suspended
रेलवे ट्रैक की मरम्मत करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
रेलवे मंत्रालय के अधिकारियों ने कलिंग उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन हादसे में कार्य के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में लुहार समेत 16 गैंगमैनों को भी निलंबित कर दिया है। रेल मंत्रालय के अधिकारियों ने इन निलंबित कर्मचारियों को यह भी सख्त हिदायत दी है कि हादसे के संबंध में उनके द्वारा दिए गए बयान को वे किसी कर्मचारी से भी शेयर न करें। 
विज्ञापन


रेलवे सूत्रों के मुताबिक वायरल हुई हादसे से संबंधित ऑडियो को भी रेल मंत्रालय ने जांच के दायरे में रखकर जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है। रेल मंत्रालय की ओर से हादसे को लेकर गोपनीय जांच पड़ताल की जा रही है। निलंबित जेई प्रदीप कुमार समेत सभी गैंगमैन और लुहार प्रतिदिन सुबह रेलवे स्टेशन पहुंचते हैं और उपस्थिति रजिस्टर में हाजिरी लगाकर चले जाते हैं। बता दें कि जगत कॉलोनी के सामने 19 अगस्त को उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन हादसा हुआ था।
विज्ञापन


इस ट्रेन हादसे में 23 यात्रियों की मौत हो चुकी है और करीब 97 यात्री घायल हो गए थे। हादसे को लेकर रेल मंत्री सुरेश प्रभु के निर्देश पर रेल मंत्रालय ने दिल्ली मंडल के सीनियर डिविजनल  इंजीनियर आरके वर्मा, मेरठ के असिस्टेंट इंजीनियर रोहित कुमार, मुजफ्फरनगर के सीनियर सेक्शन इंजीनियर इंदरजीत सिंह व खतौली के जूनियर इंजीनियर प्रदीप कुमार को सस्पेंड कर दिया था। साथ ही तीन अधिकारियों को छुट्टी पर भेजने के साथ चीफ ट्रैक इंजीनियर आलोक कंसल का तबादला कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे विभाग के सूत्रों ने बताया कि रेल मंत्रालय ने हादसे की जांच पड़ताल करने को हादसे के दिन दुर्घटनास्थल पर रेलवे ट्रैक को ठीक करने में लगे लुहार समेत 16 गैंगमैनों को विगत दिवस दिल्ली तलब किया था। इन कर्मचारियों के बयान दर्ज करने के बाद इनको भी निलंबित कर दिया गया है। रेल मंत्रालय के अधिकारियों ने रेस्ट कीपर की हादसे के संबंध में हुई ऑडियो वायरल को जांच का आधार माना है। मंत्रालय के अधिकारी गोपनीय तरीके से इस हादसे की जड़ तक जाने के लिए जांच पड़ताल करने में लगे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed