फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   16 entrepreneurs of the district will participate in the Lucknow Investor Summit

मुजफ्फरनगर: लखनऊ इनवेस्टर समिट में शामिल होंगे जिले के 16 उद्यमी

Fri, 10 Feb 2023 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Feb 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
16 entrepreneurs of the district will participate in the Lucknow Investor Summit
- शहर के एक होटल में पीएम का संवाद सुनेंगे सभी उद्यमी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। लखनऊ में आयोजित इनवेस्टर समिट में जिले के 16 उद्यमियों को आमंत्रित किया गया है। ये सभी उद्यमी शाम के समय लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं। इसके अलावा जनपद स्तर पर भोपा रोड के एक होटल में कार्यक्रम को लाइव देखा जाएगा। जिले से करीब नौ हजार करोड़ के निवेश के प्रस्ताव रखे गए हैं।
जनपद में प्रदेश सरकार ने निवेश के लिए जो लक्ष्य दिया था, उसके दोगुने के निवेश के प्रस्ताव आ चुके हैं। जनपद के उद्यमियों में निवेश को लेकर उत्साह है। लखनऊ में दस फरवरी से आयोजित होने वाली इनवेस्टर समिट के लिए जिले के भी 16 उद्यमियों को आमंत्रित किया गया है। इनमें चार लोग अकेले नमस्ते ग्रुप के हैं। अरविंद राठी, आसिफ सहित चार लोग लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं, इन लोगों को टूरिज्म के माध्यम से आमंत्रित किया गया है। जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त परमहंस मौर्य ने बताया कि इनके अलावा 12 उद्यमियों को उद्योग विभाग के माध्यम से आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि इसी के साथ भोपा रोड के एक होटल में सुबह दस बजे से पीएम मोदी का भाषण लाइव सुना जाएगा। जिले के जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण और उद्यमी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन

ये उद्यमी होंगे शामिल
उद्यमी दीपक अग्रवाल, दिव्य रतन दीक्षित, सुभाष चंद माहेश्वरी, अनुज कुमार, कार्तिक स्वरूप, एफसी मोघा, अभय केडिया, पोमिल जैन, कुश स्वरूप बंसल, संदीप, अमित कुमार और सत्य प्रकाश रेशू शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed