फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दिव्यांग की नहर में डूबने से मौत

दिव्यांग की नहर में डूबने से मौत

Sat, 29 Jun 2019 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
दिव्यांग की नहर में डूबने से मौत
पशुओं को नहलाने गए दिव्यांग की नहर में डूबने से मौत
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर) भायला गांव में शनिवार को पशुओं को नहर में नहलाने गए एक दिव्यांग की पानी में डूबने से मौत हो गई। दिव्यांग की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

भायला कलां निवासी सुधीर पुत्र महीपाल (39) शनिवार को गांव स्थित नहर में पशुओं को नहलाने गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया। दिव्यांग होने के चलते वह स्वयं को संभाल भी नहीं सका। इसके चलते नहर में डूबने से दिव्यांग सुधीर की मौत हो गई। देर शाम घर न पहुंचने पर जब परिजन उसकी तलाश शुरू की। नहर में उसका शव देखकर उनके होश उड़ गए। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक आनंद देव मिश्रा पुलिस टीम के साथ पहुंचे और मामले की जानकारी लेने के बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, सुधीर की मौत से परिवार में मातम छा गया। ग्रामीण सुधीर के घर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed