{"_id":"5d16635d8ebc3e3c985fd7e3","slug":"15617482974-khatauli-news151","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिम समाज ने निकाला मौन जुलूस निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्लिम समाज ने निकाला मौन जुलूस निकाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानसठ। जमीयत उलमा ने झारखंड में भीड़ तंत्र का शिकार बने तबरेज अंसारी के हत्यारों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर कस्बे में मौन जुलूस निकाला। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद जमीयत उलमा के बैनर तले मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ते अपराधों के विरोध में कस्बे के मुख्य मार्गों से होने हुए तहसील तक मौन जुलूस निकाला। महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन एसडीएम अजय कुमार को सौंपा। इसमें झारखंड में भीड़ तंत्र का शिकार बने तबरेज अंसारी के हत्यारों और देश में माब लिचिंग के मुजरिमों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही तबरेज अंसारी की विधवा को उचित मुआवजा दिलाए जाने एवं अल्पसंख्यकों एवं दलितों पर दिन प्रतिदिन बढ़ रहे हमलों अंकुश लगाने की भी मांग की। इस मौके पर मुख्य रुप से मौलाना नजर मोहम्मद, मौलाना रिजवान, मौलाना अब्दुल रहमान नदवी, इमरान, हाफिज डॉक्टर साजिद, डॉक्टर आबिद, मोहम्मद अहसान, नगर पंचायत सभासद अब्दुल्ला कुरैशी, आबिद अंजान अंसारी, बाबर अंसारी, जावेद हुमायूं आदि शामिल रहे।