फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अब थानेदार भी करेंगे गांवों में रात्रि विश्राम

अब थानेदार भी करेंगे गांवों में रात्रि विश्राम

Fri, 28 Jun 2019 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
अब थानेदार भी करेंगे गांवों में रात्रि विश्राम
मुजफ्फरनगर। अब जनपद के थानेदार भी एक हफ्ते में दो बार अपने क्षेत्र के गांवों में भ्रमण कर रात्रि विश्राम करेंगे। इस दौरान थानेदार ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण भी कराएंगे। जिले में गांव में रात्रि विश्राम करने वाले मंसूरपुर के इंस्पेक्टर संजीव कुमार पहले थानेदार बन गए हैं।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों की भांति अब पुलिस अफसर भी अपने क्षेत्र के गांवों में रात्रि विश्राम कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनका निराकरण करेंगे। शासन के आदेश पर एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने जनपद के तमाम थानेदारों को इस बाबत निर्देश देते हुए हफ्ते में दो दिन गांवों में रात्रि विश्राम करने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी के आदेशों के अनुपालन में गांव में रात्रि विश्राम करने वाले मंसूरपुर के इंस्पेक्टर संजीव कुमार पहले थानेदार बन गए हैं। इंस्पेक्टर मंसूरपुर ने थाना क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर में रात्रि विश्राम कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान इंस्पेक्टर ने गांव में टीम के साथ रात्रि गश्त भी की और ग्रामीणों की बैठक लेकर उन्हें पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी देते हुए डायल-100 के साथ ही महिलाओं को भी उत्पीड़न होने की स्थिति में पुलिस को जानकारी देते हुए कार्रवाई कराने के प्रति जागरूक किया। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि शासन के आदेश पर भयमुक्त समाज की स्थापना के लिए ग्रामीणों को इसके लिए जागरूक करना बेहद जरूरी है। इसी के चलते जिले के थाना प्रभारियों को एक हफ्ते में दो बार गांवों में रात्रि विश्राम कर समस्याएं सुनने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed