फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नगर पालिका में बनाई गई अस्थायी गोशाला

नगर पालिका में बनाई गई अस्थायी गोशाला

Fri, 28 Jun 2019 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका में बनाई गई अस्थायी गोशाला
नगर पालिका में बनाई गई अस्थायी गोशाला
विज्ञापन

खतौली। नगर पालिका में ही अस्थायी गोशाला बनाई गई है। अभी तक गोशाला का निर्माण नहीं हो सका है। अस्थायी गोशाल में पालिका प्रशासन ही अपने ओर से गायों व गोवंश की सेवा में जुटा है।

गोशाला का निर्माण के लिए जगह निर्धारित की जा चुकी है, लेकिन अभी तक गोशाला का निर्माण कराने के लिए शासन से धनराशि उपलब्ध नहीं हो सकी है। नतीजतन नगर पालिका में ही फिलहाल अस्थायी गोशाला बनाई गई है, जिसमें गाय और गोवंश की संख्या करीब 16-17 है। पालिका प्रशासन की ओर से अस्थायी गोशाला में पर्याप्त मात्रा में भूसे की व्यवस्था की गई है। प्रतिदिन हरा चारा खरीदा जा रहा है। गोशाला में पालिका कर्मचारियों द्वारा गायों और गोवंश की सेवा की जा रही है। ईओ जयप्रकाश यादव ने बताया कि अस्थायी गोशाला में गोवंश को चीचड़ी लगने की बीमारी हो गई थी। इसके लिए पशु चिकित्सक को बुलाया गया। पशु चिकित्सालय में चीचड़ी की दवाई उपलब्ध नहीं थी। पालिका द्वारा दवाई को बाजार से मंगवाई गई और गायों और गोवंश को लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed