फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   देवबंद में बिजली दरों में बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर भडक़े किसान

देवबंद में बिजली दरों में बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर भडक़े किसान

Fri, 28 Jun 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
देवबंद में बिजली दरों में बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर भडक़े किसान
देवबंद में बिजली दरों में बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर भड़के किसान
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। नलकूपों एवं घरेलू बिजली की दरों में बढ़ोतरी के प्रस्ताव के विरोध में भाकियू ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बृहस्पतिवार को एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया। आक्रोशित किसानों ने एक्सईएन विद्युत को अपने बीच धूप में बैठाकर विरोध जताया। बाद में मुख्यमंत्री को चार सूत्रीय ज्ञापन भेजा गया।

भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय कुमार के नेतृत्व में ट्रैक्टर-ट्रालियों समेत अन्य निजी वाहनों पर सवार होकर कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। जहां प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। विनय ने कहा प्रदेश सरकार किसानों के निजी नलकूपों, घरेलू बत्ती पंखा की दरों में बढ़ोतरी करके किसानों का उत्पीड़न करना चाहती है। जबकि प्रदेश में पहले ही विद्युत दरें अधिक हैं। यदि सरकार ने बिजली दरों में बढ़ोतरी की तो यूनियन उग्र आंदोलन को मजबूर होगी। किसानों ने एसडीएम राकेश कुमार को सौंपे ज्ञापन में विद्युत की प्रस्तावित बढ़ोतरी दर वापस लेने, विद्युत विभाग द्वारा बकाया में एफआईआर तथा उत्पीड़न बंद करने, गन्ना मूल्य का ब्याज सहित भुगतान कराने, पड़ोसी राज्यों की तर्ज पर बिजली उपलब्ध कराने, नागल में बसेड़ा से खटौली, पहाड़पुर, मीरपुर में किसानों को चकमार्ग दिलाए जाने की मांग रखी। इसके बाद किसान नारेबाजी करते हुए सांपला रोड स्थित 132केवी बिजलीघर पर पहुंचे। जहां उन्होंने एक्सईएन अनिल गर्ग को करीब आधे घंटे तक धूप में बैठाया। यूनियन नेताओं ने अधिकारियों से किसानों की कई समस्याओं का मौके पर समाधान भी कराया। प्रदर्शनकारियों में तहसील अध्यक्ष ईश्वरचंद आर्य, ब्लाक अध्यक्ष विनय कुमार, नगराध्यक्ष केहर सिंह, सुमित कुमार, भूपेंद्र त्यागी, बिजेंद्र कुमार, विपिन राणा, राजेश त्यागी, वरूण त्यागी, सुफियान, सत्तार अहमद, नवाब त्यागी, नवीन चौधरी, संजील चौधरी, सरदार मनमोहन सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed