फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   तीन जनसुविधा केंद्रों पर गिरी गाज, लाइसेंस निरस्त

तीन जनसुविधा केंद्रों पर गिरी गाज, लाइसेंस निरस्त

Sat, 22 Jun 2019 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
तीन जनसुविधा केंद्रों पर गिरी गाज, लाइसेंस निरस्त
मुजफ्फरनगर। डीएम अजय शंकर पांडेय ने आम आदमी बन जनसुविधा केंद्रों की हकीकत परखी। इस दौरान तीन जनसुविधा केंद्रों पर तय शुल्क से ज्यादा वसूलने पर कार्रवाई की गई। डीएम ने तीनों लाइसेंस निरस्त करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीएम ने सदर तहसील के छह जनसुविधा केंद्रों पर आम आदमी बनकर छापेमारी की। जिसमें तीन जनसेवा केंद्रों पर निर्धारित शुल्क से अधिक शुल्क लिए जाने को पकड़ा। उन्होंने तहसील सदर क्षेत्र में विभिन्न प्रमाणपत्रों को बनवाने के लिए पूछताछ की। जिसमें सोनू केवलपुरी ने आय एवं जाति प्रमाण के लिए 100 रुपये शुल्क बताया, गौरव वर्मा आनंदपुरी ने आय प्रमाणपत्र के लिए 100 रुपये तथा 40 फुटा रोड निकट कादिर राणा आवास के फरमान ने आधार कार्ड नंबर राशन कार्ड में दर्ज कराने के लिए 100 रुपये शुल्क बताया। डीएम ने तीनों जनसुविधा केंद्रों को निर्धारित शुल्क से अधिक शुल्क लेने पर तत्काल इनका लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि काफी समय से शिकायतें मिल रही थी कि जनसुविधा केन्द्रों पर निर्धारित शुल्क से ज्यादा शुल्क लिया जा रहा है। शिकायत की सच्चाई जानने के लिए यह कार्यवाही की गई। डीएम ने बाद में सदर तहसील के सभी जनसुविधा केंद्र संचालकों की तहसील में बैठक ली। कहा कि सभी केंद्र संचालक एक फ्लैक्स लगाएंगे और उस पर प्रमाण पत्रों का निर्धारित शुल्क अंकित किया जाएगा। एसडीएम अपने क्षेत्र में निरीक्षण करेंगे। बैठक में एसडीएम सदर कुमार धर्मेंद्र, तहसीलदार अमित मलिक एवं जनसुविधा केन्द्र संचालक मौजूद रहे।ैनी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed