फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   30 जून तक चलने वाले योग पखवाड़े का शुभारंभ

30 जून तक चलने वाले योग पखवाड़े का शुभारंभ

Sun, 16 Jun 2019 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
30 जून तक चलने वाले योग पखवाड़े का शुभारंभ
मुजफ्फरनगर। चौधरी चरणसिंह स्टेडियम में योग पखवाड़े का एडीएम वित्त आलोक कुमार ने शुभारंभ किया। स्टेडियम में 30 जून तक लगातार कार्यक्रम चलेंगे। सुबह से समय योग होगा और शाम के समय गोष्ठी के साथ अन्य कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉक्टर रविंद्र वर्मा ने 15 दिन तक चलने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। बताया कि योग को बढ़ावा देेने के लिए 15 दिन तक कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। इस अवसर पर योग प्रशिक्षक अनुज कुमार ने योग भी कराया। कार्यक्रम में पंतजलि योग पीठ, आर्ट आफ लिविंग, ब्रहमाकुमारी एवं गायत्री परिवार के पदाधिकारी एवं सदस्य काफी संख्या में मौजूद रहे। विशेष रूप से पतंजलि योग पी के जनपद के संरक्षक अनूप वर्मा ने योग के लाभ के बारे में बताया। डॉ वर्मा ने बताया कि स्टेडियम में प्रतिदिन सुबह योगाभ्यास एवं सांय तीन बजे से पांच बजे तक संगोष्ठी, सेमीनार, स्लोगन प्रतियोगिता, योगासन प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम होंगे। आयुष विभाग की ओर से पंतजलि योग पीठ की उत्तर प्रदेश प्रभारी नीलम चौधरी, आर्ट ऑफ लिविंग की उत्तरप्रदेश की योगा कोर्डिनेटर डॉ सोनिया लूथरा, डॉक्टर डीके वर्मा, डॉ अनुज कुमार निर्वाल, डॉ पंकज अग्रवाल, डॉ बालेंद्र कुमार वर्मा, डॉ इसम सिंह डॉ नरेंद्र चौहान, संजीव शर्मा, जसबीर सिंह, तीरथपाल सिंह, दिलावर सिंह, दिनेश चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed