फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सड़क पर लावारिस घूम रहे गोवंश

सड़क पर लावारिस घूम रहे गोवंश

Wed, 12 Jun 2019 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर लावारिस घूम रहे गोवंश
सड़क पर लावारिस घूम रहे गोवंश
विज्ञापन

बुढ़ाना। वर्तमान में किसानों के लिए गोवंश परेशानी बन गए हैं। पशु पालकों व किसानों को गोवंश पालने में घाटा हो रहा है। गोवंश की खरीद फरोख्त न होने के कारण पशु पालक उन्हें सड़कों पर लावारिस छोड़ रहे है। वहीं, गोवंश किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे है।
बुढ़ाना कस्बे व देहात क्षेत्र में काफी संख्या में गोवंश सड़कों व खेतों में लावारिस घूम रहे है। देहात में पारिवारिक बटवारे के कारण घर व घेर का आकर भी छोटा हो गया है। ऐसी हालत में खेती की जमीन व पशुओं के रख रखाव की जमीन कम होने के कारण किसान गोवंश को नहीं पालना चाहते। छोटे बछड़ों को देर रात के समय दूसरे गांव में छोड़ दिया जाता है। कस्बा व देहात में बेसहारा गोवंश की संख्या लगातार बढ़ रही है। हालांकि 27 मई को डीएम अजय शंकर पांडेय ने एसडीएम को इस समस्या का समाधान तत्काल प्रभाव से करवाने के निर्देश दिए थे। मगर अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है। सेवानिवृत्त अपर जिला कृषि अधिकारी रामनिवास सहरावत का कहना है कि विदेशी नश्ल की गाय व बछड़ों की बिक्री न होने के कारण किसान व पशुपालक उन्हें लावारिस छोड़ रहे है। लावारिस पशु किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे है। बिराल गांव के पूर्व प्रधान रणदीप सिंह उर्फ दीपक का कहना है कि आवारा पशु खेतों से बाहर निकाले जाने पर किसान पर हमला करते है। अब गोवंश भी किसान के सिर का दर्द बन गए है। फुुगाना के प्रधान जितेंद्र मलिक, किसान चरण सिंह, हाजी जमशैद, जगपाल सिंह आदि का कहना है कि इस समस्या का समाधान होना चाहिए।
विज्ञापन


अस्थाई आश्रय स्थल बनेंगे
खंड विकास अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि लावारिस गोवंश के लिए पूरे ब्लॉक में अस्थाई आश्रय स्थल की व्यवस्था की जा रही है। फिहाल फतेहपुरखेड़ी व अटाली गांव में अस्थाई आश्रय स्थल का निर्माण करवाया जा रहा है। अन्य सभी गांवों में चरागाह की जमीन की तलाश की जा रही है। जमीन उपलब्ध होते ही ग्राम निधि से अस्थाई आश्रय स्थल का निर्माण करवाया जाएगा। इस कार्य में सभी ग्राम प्रधानों का सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कस्बे में बनी कांहा गोशाला व बेसहारा पशु आश्रय शहरी क्षेत्र के लिए है। इस गोशाला की क्षमता करीब 150 पशुओं की है। वर्तमान में कस्बे की गोशाला में करीब 170 की संख्या में गोवंश है। - अधिशासी अधिकारी ओम गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed