{"_id":"5d014230bdec220771037645","slug":"156036355918-khatauli-news73","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान श्रीराम का गुणगान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान श्रीराम का गुणगान किया
विज्ञापन
भगवान श्रीराम का गुणगान किया
जानसठ। सामाजिक एवं धार्मिक संस्था ज्ञानेश्वर सेवादल द्वारा गंगा दशहरा पर सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।
सीएचसी में स्थित श्रीराम मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में सेवादल के सदस्यों व नगरवासियों ने श्री रामचरितमानस के सुंदरकांड पाठ का सामूहिक संगीतमय पाठ किया तथा भजनों से भगवान बालाजी एवं भगवान श्रीराम का गुणगान किया। सेवादल के सचिव दीपेश गुप्ता ने कहा कि मुक्ति का मार्ग भक्ति से होकर जाता है और भक्ति श्री हनुमत कृपा के बिना प्राप्त नहीं हो सकती। उन्होंने श्री रामचरितमानस का नियमित पाठ करने का आह्वान किया। सुंदरकांड के आयोजन पर नगर पंचायत सभासद अश्वनी चौधरी ने पूजन कराकर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। वहीं, नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन यनेश तंवर एवं रेशू गोयल की ओर से प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मुख्य रूप से अरविंद पाराशर, विक्की शर्मा, सुदेश शर्मा, अंकित संगल, रामकिशोर सैनी, राजेंद्र गोयल, सुनील गर्ग, श्रीचंद सैनी, नरेश गुप्ता, गुलशन कुमार, संदीप प्रजापति, विनय शर्मा, सुनील वर्मा, रामअवतार दीक्षित आदि मौजूद रहे।