फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गंगा में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

गंगा में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Wed, 12 Jun 2019 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
गंगा में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
मोरना। गंगा दशहरा के पावन पर्व पर शुकतीर्थ में दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे के जयकारों के बीच आस्था की डुबकी लगाई। नगर के मंदिरों में प्रसाद चढ़ाने को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। समाजसेवियों और आश्रम संचालकों ने छबील लगाकर श्रद्धालुओं को मीठा शर्बत पिलाकर आयोजित भंडारे का प्रसाद का भी वितरण किया। मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन की ओर से कड़ा बंदोबस्त रहा।
विज्ञापन

तीर्थनगरी शुकतीर्थ में गंगा दशहरे पर भारी संख्या में आए श्रद्धालुओं की भीड़ के भक्ति भाव से नगर सराबोर नजर आया। शुकदेव आश्रम के प्राचीन वट वृक्ष की परिक्रमा कर श्रद्धालुओं ने मन्नत का धागा बांधकर, सप्त ऋषि श्रीकृष्ण भगवान के दर्शन किए। ब्रह्मलीन स्वामी कल्याण देव की समाधि पर पुष्प अर्पित किए। दंडी आश्रम, हनुमाधाम में स्थित 77 फुट ऊंची हनुमान प्रतिमा को प्रणाम करते हुए गणेश भगवान धाम, शिवधाम, पार्वती धाम, दुर्गाधाम, शनिधाम, राम आश्रम, गोडियामठ, महाशक्ति सिद्धपीठ, पीतांबराधाम, राम आश्रम, महेश्वर आश्रम आदि मंदिरों के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाकर अपने परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की। मौके पर स्वामी ओमानंद महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंद महाराज, स्वामी गुरुदत महाराज, महामंडलेश्वर गोपालाचार्य महाराज, स्वामी वेददास महाराज, स्वामी कृपालदास महाराज, स्वामी गीतानंद गिरी, स्वामी भजनानंद महाराज, स्वामी अयोध्या प्रसाद, महानंद महाराज, भक्ति भूषण गोविंद महाराज आदि से आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं, रविदास आश्रम, जाटव आश्रम, प्रजापति धर्मशाला, जाट धर्मशाला आदि में भजन कीर्तन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


भंडारे का प्रसाद खिलाकर दान दक्षिणा दी
भाजपा उप जिलाध्यक्ष अमित राठी, डॉ वीरपाल र्निवाल, सुधीर प्रजापति, रामकुमार शर्मा, मंडल अध्यक्ष सुधीर प्रजापति, डा. दिनेश धीमान, ब्रजवीर डायरेक्टर, अजय सहरावत, राहुल, शरद शर्मा, पंकज, तारा चौहान, रामपाल सहरावत, पंकज माहेश्वरी, संजय कोरी, विजय राठी आदि ने एचडीएफसी बैंक पर, मनोहर शर्मा, गोपाल शर्मा, रामफल मलिक, आनंद अवस्थी आदि ने दंडी आश्रम पर, स्वामी पुरुषोत्तम महाराज के सानिध्य में शनिधाम पर, माता पूर्णागिरि आश्रम में महामंडलेश्वर गोपालाचार्य महाराज ने साधु संतों को भंडारे का प्रसाद खिलाकर नकद दान दक्षिणा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
एडीएम अमित कुमार व एसडीएम जानसठ विजय कुमार ने मुख्य गंगा घाट, मीना बाजार, बस स्टैंड आदि का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। वहीं आश्रमों और धर्मशाला प्रबंधकों से जानकारी कर कमियों को दूर करने का आश्वासन दिया। सुरक्षा प्रबंधन को कड़े करने का निर्देश दिए। इस मौके पर सीओ भोपा राममोहन मिश्रा, एमए नूतन शर्मा, कमल किशोर, अरविंद कुमार, थाना प्रभारी मगनवीर सिंह गिल आदि मौजूद रहे।


श्रद्धालुओं के आवागमन को सुलभ बनाया
शुकतीर्थ मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ प्रशासन के लिए चिंता का सबब बन गया। मगर अच्छी प्लानिंग के चलते अधिकारियों ने विचार विमर्श कर ट्रैक्टर ट्रॉलियां आदि भारी वाहनों को फिरोजपुर, मोरना-भोकरहेड़ी मार्ग और बिहारगढ़-मोरना मार्ग से निकालकर श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए सुलभ बनाया। जिसके चलते मोरना शुकतीर्थ मार्ग से आने वाले श्रद्धालुओं को शुकतीर्थ आने में काफी राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed