{"_id":"5d014204bdec22071e6d7ef3","slug":"156036351411-muzaffarnagar-news104","type":"story","status":"publish","title_hn":"रकम वापस न मिलने भूख हड़ताल को चेताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रकम वापस न मिलने भूख हड़ताल को चेताया
विज्ञापन
रकम वापस न मिलने भूख हड़ताल की चेतावनी
मुुजफ्फरनगर। जैन समाज के लोगों ने करोड़ों लेकर फरार हुए जैन समाज के ही एक व्यक्ति से रकम वापस दिलाने की मांग की है। पीड़ित परिवारों का कहना है कि यदि पुलिस और प्रशासन ने उनकी रकम वापस नहीं दिलाई तो वे भूख हड़ताल के लिए बाध्य होंगे।
बुधवार को रुड़की रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से वार्ता करते हुए जैन समाज के लोगों ने बताया कि उनके ही समाज का एक व्यक्ति करीब 80 परिवारों का करोड़ों रुपया लेकर फरार हो गया था। उसके परिवार के लोगों ने फर्जी तरीके से पीड़ितों के खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज करा दी। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी में रिपोर्ट दर्ज है। पीड़ित अमूल जैन, सुनील जैन, सुरेश जैन, सचिन जैन, मनोज कुमार जैन, वीरेंद्र कुमार जैन, कपिल कुमार, आयुष गोयल, पवन गोयल, शशिराज, सतीश, पवन जैन, आदेेश कुमार, गुलाब जैन, देवेंद्र जैन, पारस जैन आदि ने कहा कि उसके परिजनों ने तीन बार अलग-अलग जगह पर पीड़ित परिवारों के साथ बैठकें कीं। लेकिन बाद में उनकी रकम वापस दिलाने से यह कहते हुए इंकार कर दिया कि जय कुमार के पास वापस करने के कुछ नहीं है। पीड़ितों ने इस मामले में जल्द ही जैन समाज की बैठक बुलाने की बात कही। साथ ही पुलिस-प्रशासन से उनकी रकम वापस दिलाने की मांग की है।