{"_id":"5cfea7b8bdec22075a3bf458","slug":"156019294317-muzaffarnagar-news154","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेन रोड पर तालाब का पानी इकट्ठा होने से आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेन रोड पर तालाब का पानी इकट्ठा होने से आक्रोश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत कार्यालय पर तालाबंदी की
मीरापुर। कस्बे में मेन रोड पर और मोहल्ला कमलियान में तालाब का गंदा पानी भरने से गुस्साए लोगों ने सोमवार को जुलूस निकालने के बाद नगर पंचायत कार्यालय में जमकर हंगामा किया। भीड़ ने कार्यालय पर तालाबंदी करते हुए चेयरमैन के विरोध में जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया।
कस्बे के कच्चा-पक्का शिव मंदिर के तालाब में कस्बे का गंदा पानी इकट्ठा होता है। तालाब की सफाई न होने से गंदा पानी कई दिन से कस्बे में मेन रोड के साथ ही मोहल्ला कमलियान में भी भरा हुआ है, जिससे आम लोग त्रस्त हैं। सोमवार को उक्त क्षेत्रों में करीब दो फीट तक जलभराव हो गया, जिससे लोगों को निकलने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इससे क्षुब्ध होकर काफी संख्या में लोग सड़क पर आ गए, जिसके बाद गुस्साए लोग जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। वहां भी भीड़ ने जमकर हंगामा करते हुए चेयरमैन के खिलाफ नारेबाजी की और मेन गेट पर ताला डाल दिया। गुस्साए लोगों को देख नगर पंचायत कार्यालय के कर्मचारी भी दफ्तर छोड़कर इधर-उधर हो गए। इसके बाद भीड़ ने टंकी परिसर में धरना देने के साथ ही मेन रोड पर भी सांकेतिक जाम लगा दिया। सूचना पर इंस्पेक्टर पंकज त्यागी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाबुझाकर शांत करते हुए धरना खत्म कराया। इसके बाद इंस्पेक्टर ने उच्चाधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी देते हुए समस्या के निराकरण की लोगों की मांग से उन्हें अवगत कराया। इंस्पेक्टर के अनुसार आला अफसरों ने तहसीलदार जानसठ, नगर पंचायत चेयरमैन व संबंधित लेखपाल के साथ मंगलवार को बैठक कर समस्या का समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया है। हंगामा करने वालों में जमील मलिक, मौहम्मद अली, अब्दुल सलाम के साथ ही व्यापार मंडल के अध्यक्ष कन्हैया लाल, अनिल नंदवानी, जान मौहम्मद समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।