{"_id":"5cfea5ccbdec220788129155","slug":"15601924524-muzaffarnagar-news107","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए टीबी रोगियों को खोजने का चला अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए टीबी रोगियों को खोजने का चला अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए टीबी रोगियों को खोजने का चला अभियान
मुजफ्फरनगर। टीबी के छुपे हुए रोगियों को तलाशने के लिए सोमवार को अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान को तीन लाख 33 की आबादी में चलाया जाएगा और दस दिन तक घर-घर जाकर टीबी के रोगियों को खोजा जाएगा।
टीबी की बीमारी एक से दूसरे व्यक्ति तक फैलती है। लोगों में इस बीमारी को लेकर अनेक भ्रांतियां हैं और इससे प्रभावित लोग बीमारी को छिपाते हैं। ऐसे ही छिपे हुए रोगियों को खोजने के लिए सोमवार को दस दिवसीय अभियान की शुरुआत की गई। यह अभियान तीन लाख की आबादी में चलेगा। स्थान पहले ही चिह्नित कर लिए गए थे। इनमें घनी आबादी वाले क्षेत्र शामिल किए गए हैं। घर-घर जाकर संदिग्ध मरीजों की जांच की जाएगी। अभियान में 110 टीमों को लगाया गया हैं। इनमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशाओं के अलावा अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ता काम कर रहे हैं। पल्स पोलियो की तर्ज पर यह अभियान चल रहा है। जिला क्षय रोग अधिकारी डा. लोकेश गुप्ता ने बताया कि दस दिवसीय अभियान में घर-घर जाकर टीबी रोगियों की खोज की जाएगी।