{"_id":"5cfea5c9bdec22075b0c1bdb","slug":"156019244811-muzaffarnagar-news67","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री के सामने पीआरडी जवानों ने रोया दुखड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री के सामने पीआरडी जवानों ने रोया दुखड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीआरडी जवानों ने मंत्री के सामने रोया दुखड़ा
मुजफ्फरनगर। जिला युवा कल्याण विभाग में कार्यरत पीआरडी जवानों ने विभागीय सूची में उनके नाम शामिल कराने के लिए प्रभारी मंत्री सतीश महाना और केंद्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान से गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि वर्षों से ड्यूटी करने के बावजूद उनके नाम सूची से काट दिए गए हैं।
सोमवार को प्रभारी मंत्री को दिए ज्ञापन में पीआरडी जवानों ने कहा कि 2014 में 22 दिवसीय प्रशिक्षण खतौली में प्राप्त किया था। इसके प्रमाण पत्र और फोटोग्राफ्स भी उनके पास उपलब्ध हैं। तभी से वे थानों, कांवड़ यात्रा, चुनाव एवं विभिन्न कार्यालयों में ड्यूटी करते आ रहे हैं। एक जून को विभाग की ओर से तैयार की गई सूची में उनके नाम शामिल नहीं हैं। उन्होंने विभाग के बाबुओं पर उनके नाम सूची से बाहर करने का आरोप लगाया। पीआरडी जवानों ने दोनों मंत्रियों से उनके नाम विभागीय सूची में शामिल कराने की मांग की।