{"_id":"5cfc066bbdec220779076ab7","slug":"156002058013-devband-news77","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्दोष लोगों को गिरफ्तार किया तो सड़कों पर उतरेगा भाकिसं : हरवीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्दोष लोगों को गिरफ्तार किया तो सड़कों पर उतरेगा भाकिसं : हरवीर
विज्ञापन

टोल प्लाजा प्रकरण
देवबंद। रोहाना टोल प्लाजा प्रकरण में भारतीय किसान संघ भी कूद पड़ा है। संघ पदाधिकारियों ने चेतावनी दी यदि दर्ज झूठे मुकदमे तुरंत खारिज नहीं किए गए और निर्दोष लोगों को गिरफ्तार किया गया तो कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर आंदोलन को बाध्य होगा। इसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
शनिवार को श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर परिसर में भारतीय किसान संघ की बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष हरवीर सिंह ने कहा कि टोल प्लाजा पर मारपीट की घटना क्यों हुई यह सोचने का विषय है। इसके लिए टोल कर्मी जिम्मेदार हैं, क्योंकि उनका व्यवहार जनता के साथ ठीक नहीं है। देश में प्रजातंत्र की सरकार है और सबकों अपनी समस्या उठाने का अधिकार संविधान में दिया गया है। हिंदूवादी स्वाभिमान संघर्ष समिति के पदाधिकारियों पर टोल अधिकारियों ने मुकदमे दर्ज कराकर जनता के मौलिक अधिकारों का हनन किया है। प्रदेश संयोजक श्यामवीर त्यागी ने कहा कि गत दिन निर्दोष लोगों को गिरफ्तार करते समय जैसा व्यवहार पुलिस ने उनके परिजनों के साथ किया है यह जनप्रतिनिधियों की कमजोरी और निष्क्रियता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले निर्दोष किसान कार्यकर्ताओं को ही गिरफ्तार कर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। संघ पूरे मामले से मुख्यमंत्री को भी अवगत कराएगा। जिला उपाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि पुलिस प्रशासन भी भाजपा सरकार को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। चेतावनी दी यदि पुलिस अधिकारियों ने अपना व्यवहार नहीं बदला तो इसके गंभीर परिणाम सामने आएंगे। अध्यक्षता राहुल त्यागी और संचालन विक्रम सिंह पुंडीर ने किया। इस मौके पर मुनेश त्यागी, किरणपाल राणा, धर्मेंद्र पुंडीर, अनिल चौधरी, रामस्वरूप चौधरी, शेखर राणा, गीताराम त्यागी, लक्ष्मीचंद, सुशील पुंडीर आदि रहे।