फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू

कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू

Sun, 09 Jun 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू
कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। 20 जुलाई से शुरू होने जा रही कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। डीएम ने एक ओर जहां सभी विभागों को कांवड़ यात्रा से जुड़ी तैयारियां एक माह के भीतर पूरी करने के निर्देश दिए हैं, वहीं यात्रा मार्ग का बझेड़ी अंडरपास पिछले वर्ष की तरह इस बार भी पुलिस-प्रशासन के लिए बड़ी मुसीबत बन सकता है। हालांकि इससे निपटने के लिए इस बार सिसौना से रूट डायवर्ट किए जाने का भी विकल्प तैयार किया जा रहा है।

17 जुलाई से श्रावण मास शुरू होने के साथ ही 20 जुलाई से कांवड़ यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो जाएगा। कांवड़ यात्रा शुरू होने में करीब एक माह दस दिन का समय शेष रहने के चलते पुलिस-प्रशासन द्वारा कांवड़ यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। कांवड़ यात्रा को लेकर एक ओर जहां पीडब्लूडी विभाग को प्रथम चरण में गांव सिसौना से लेकर वहलना चौक तक की सड़क का निर्माण कराने के निर्देश दिए गए हैं, वहीं इसके बाद उत्तराखंड सीमा से लगते पुरकाजी बाईपास से रामपुर तिराहे तक और खतौली नगर के अंदर की सड़कों का निर्माण कराए जाने और वहां से जलभराव की समस्या का हल किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, डीएम अजय शंकर पांडेय द्वारा कांवड़ यात्रा को लेकर सभी विभागों की बैठक लेकर उन्हें इसी माह में कांवड़ यात्रा से जुड़ी सभी तैयारियां व जरूरी कार्य पूरे कर लेने के भी निर्देश दिए गए हैं। वहीं, कांवड़ यात्रा में पिछले वर्ष की तरह बझेड़ी रेलवे अंडरपास को लेकर विशेष ऐहतियात बरती जा रही है। एसपी सिटी सतपाल आंतिल ने बताया कि इस बार जहां बझेड़ी अंडरपास पर जलभराव की समस्या से निपटने के लिए पंप लगाए जाने की तैयारियां की जा रहीं हैं, वहीं हरसंभव प्रयास के बावजूद यदि अंडरपास में जलभराव होता है तो सिसौना से पैदल कांवड़ियों को रूट डायवर्ट कर उन्हें रामपुर तिराहे की तरफ से भेजे जाने के विकल्प पर भी विचार किया जा रहा है। कांवड़ यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed