{"_id":"5cfc00e2bdec220779076ab4","slug":"15600191639-muzaffarnagar-news94","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्रीय संस्कृति पर बनेगी फिल्म ‘बोले चूड़ियां’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्रीय संस्कृति पर बनेगी फिल्म ‘बोले चूड़ियां’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्रीय संस्कृति पर बनेगी फिल्म ‘बोले चूड़ियां’
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। बॉलीवुड की बडे़ बजट की फिल्म ‘बोले चूड़ियां’ बुढ़ाना क्षेत्र की संस्कृति पर आधारित होगी। इस फिल्म में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्थानीय कलाकारों को भी काम करने का मौका देंगे। फिल्म में साइकिल पर चूड़ी बेचने वाला युवक पत्नी की नकारात्मक टिप्पणी के कारण फैक्ट्री का मालिक बन जाता है।
बुढ़ाना निवासी बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी एक साल पहले की सोच और घोषणा के अनुसार कस्बा तथा आसपास के क्षेत्र में ‘बोले चूड़ियां’ फिल्म की शूटिंग करेंगे। करीब 25 करोड़ की लागत से बनने वाली बॉलीवुड की इस फिल्म में क्षेत्रीय संस्कृति को दर्शाया जाएगा। इस फिल्म में 20-25 क्षेत्रीय युवक व युवतियों को भी काम करने का मौका मिलेगा। अभिनेता नवाजुद्दीन के भाई फैजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि क्षेत्र की संस्कृति पर फिल्म बनाने तथा बॉलीवुड की बड़े बजट की फिल्म में स्थानीय कलाकारों को मौका देने की योजना नवाजुद्दीन के मन में बहुत पहले से थी। पिछले वर्ष बुढ़ाना में उन्होंने अपने साथियों के बीच ‘बोले चूड़ियां’ फिल्म को यही पर बनाने की घोषणा की थी। इस फिल्म की शूटिंग जून के आखरी सप्ताह में राजस्थान के मांडवा से आरंभ होगी। उन्होंने बताया कि जुलाई के पहले सप्ताह में बुढ़ाना और आसपास के क्षेत्रों में शूटिंग की जाएगी। बुढ़ाना में शूटिंग के लिए अभी तक किसी भी स्थान का चयन नहीं हुआ है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी इस फिल्म के अपने निर्देशक भाई शमास नवाब सिद्दीकी के साथ शूटिंग के लिए उपयुक्त स्थान की तलाश करने में जुटे हैं। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी चूड़ी बेचने वाले का रोल करेंगे। फिल्म की कहानी में हीरो साइकिल पर चूड़ी बेचकर परिवार के लिए रोटी रोजी कमाता है। एक दिन उसकी पत्नी चूड़ी बेचने वाले पर टिप्पणी करती है। पत्नी की टिप्पणी के बाद चूड़ी बेचने वाला अपनी मेहनत के बल पर फैक्ट्री का मालिक बन जाता है। किसी कारण इस फिल्म का नाम ‘बोले चूड़ियां’ रखा गया है।
नवाजुद्दीन ने खेतों में की मस्ती
ईद पर अपने परिवार वालों के साथ शांति के साथ कुछ पल गुजारने तथा अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग के लिए उपयुक्त स्थान तलाशा। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ खेत में ट्यूबवेल पर मस्ती की। नवाजुद्दीन ने बताया कि बुढ़ाना में उन्हें शांति मिलती है। नवाज के भाई फैजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि वो रविवार को देहरादून जाएंगे और इसके बाद मुंबई लौट जाएंगे। हालांकि बुढ़ाना अपने घर आए नवाजुद्दीन सिद्दीकी प्रशंसकों से दूर रहे।