{"_id":"5cf95de6bdec2207203ae7bd","slug":"155984636813-muzaffarnagar-news175","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहनवाज हत्याकांड के आरोपी के घर कुर्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहनवाज हत्याकांड के आरोपी के घर कुर्की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कवाल कांड: शाहनवाज हत्याकांड के आरोपी के घर कुर्की
मुजफ्फरनगर। कवाल कांड के शाहनवाज हत्याकांड में वांछित चल रहे मलिकपुरा निवासी छठे आरोपी रविंद्र सिंह उर्फ पटवारी की बृहस्पतिवार को जानसठ पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर कुर्की कर ली। पुलिस ने कुर्क किए गए सामान को गांव में ही एक ग्रामीण की सुपुर्दगी में दिया है। पुलिस ने आरोपी के मकान पर भी अपना ताला लगा दिया है। हत्याकांड के पांच आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेेजा था। शुक्रवार को आरोपियों की सीजेएम कोर्ट में तारीख होने पर पेशी होगी।
जानसठ कोतवाली के गांव कवाल में साढ़े पांच साल पहले 27 अगस्त 2013 मलिकपुरा निवासी ममेरे भाइयों सचिन और गौरव की हत्या कर दी गई थी। इस कांड में कवाल निवासी सलीम के बेटे शाहनवाज की भी हत्या हुई थी। शाहनवाज हत्याकांड में एसआईसी ने फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। शाहनवाज के पिता सलीम ने इस रिपोर्ट के खिलाफ न्यायालय में प्रोटेस्ट डाला था। कोर्ट ने याचिका को स्वीकार करते हुए मलिकपुरा के छह आरोपियों प्रहलाद सिंह, तेंदर उर्फ तेंदू, बिशन पुत्रगण इकत्यार सिंह, देवेंद्र व जितेंद्र पुत्रगण प्रहलाद सिंह और रविंद्र सिंह उर्फ पटवारी पुत्र तिलकराम को धारा 302 में तलब किया था। आरोपियों के कोर्ट में पेश न होने पर न्यायालय ने 16 मई को उक्त सभी छह आरोपियों की कुर्की आदेश जारी किए थे। अदालत ने सात जून तक आरोपियों को गिरफ्तार करने या उनके मकानों की कुर्की करने के आदेश जानसठ पुलिस को दिए थे। तीन दिन पहले मंगलवार को जानसठ पुलिस ने मलिकपुरा से पांच आरोपियों प्रहलाद सिंह, तेंदर उर्फ तेंदू, बिशन, देवेंद्र और जितेंद्र को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने पांचों की जमानत अर्जी को खारिज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। उधर, शाहनवाज हत्याकांड के मुख्य आरोपी रविंद्र सिंह उर्फ पटवारी की तलाश में पुलिस जुटी थी। उसके न मिलने पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने मलिकपुरा आवास पर जाकर रविंद्र सिंह के मकान से सामान कुर्क कर लिया। कुर्की का सामान गांव में ही एक ग्रामीण की सुपुर्दगी में दिया गया।
- शाहनवाज हत्याकांड में अदालत ने सभी छह आरोपियों के खिलाफ कुर्की नोटिस जारी किया है। पांच आरोपियों को 4 जून को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। छठा आरोपी रविंद्र सिंह उर्फ पटवारी फरार चल रहा है। जानसठ पुलिस ने कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए बृहस्पतिवार को रविंद्र सिंह के मलिकपुरा गांव में स्थित मकान की कुर्की की कार्रवाई की है। शुक्रवार को समस्त कार्रवाई की रिपोर्ट कोर्ट में पेश की जाएगी।
विज्ञापन
- सोमेंद्र नेगी सीओ, जानसठ