{"_id":"5cead94dbdec22071e6d6a3f","slug":"155889497418-muzaffarnagar-news160","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभु भक्ति से ही मानव का कल्याण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभु भक्ति से ही मानव का कल्याण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। नई मंडी पटेलनगर में दिव्य ज्योेति जाग्रति संस्थान की ओर से चल रही श्रीराम कथा की अमृत वर्षा करते हुए साध्वी सौम्या भारती ने कहा कि प्रभु भक्ति से ही मानव का कल्याण है।
उन्होंने एक ऐसे भक्त की गाथा को ब्यां किया, जो भाषा से अनिभज्ञ, ग्रामीण, गरीब है। राम चरित्र मानस में इस पात्र का वर्णन चंद चौपाइयों के दौरान आता है। लेकिन इन चंद चौपाइयों का बड़ा गहरा मर्म है। प्रभु राम का यह भक्त केवट प्रभु के प्रति अथाह प्रेम से भरा हुआ। जो यह कहता है कि मैं प्रभु के मर्म का जानता हूं। एक साधारण सा व्यक्ति होकर भी केवट प्रभु के समक्ष जो बात कहता है वही बात आज हमारा प्रत्येक धार्मिक ग्रंथ, शास्त्र भी कहता है कि परमात्मा के मर्म को, भेद को जाना जा सकता है। वेदों में मुनियों ने यह बात कही। भक्तों ने भी तो यही कहा है हमने उस परमात्मा को जाना है। साध्वी ने केवट प्रसंग के दौरान ही प्रभु के जीवन लीला का वर्णन करते उनके जानकी जी के प्रति सम्मान भाव को देखते हुए समाज को भी नारी के प्रति आदर भाव रखने का संदेश दिया। कथा में मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, एसडीएम सदर कुमार धर्मेंद्र रहे। सभासद प्रियांशु जैन, सभासद विपुल भटनागर, प्रवीण कुमार आदि मौजूद थे।