{"_id":"5cead482bdec2207194b104d","slug":"155889374810-devband-news67","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्पसंख्यकों को लेकर पीएम मोदी का बयान स्वागत योग्य: मदनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्पसंख्यकों को लेकर पीएम मोदी का बयान स्वागत योग्य: मदनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्पसंख्यकों को लेकर पीएम मोदी का बयान स्वागत योग्य: मदनी
देवबंद (सहारनपुर)। जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना सैय्यद महमूद मदनी ने दोबारा देश का प्रधानमंत्री बनने पर नरेंद्र मोदी को मुबारकबाद पेश की है। साथ ही मदनी ने पीएम के बयान को स्वागत योग्य बताते हुए यह उम्मीद जताई है कि पीएम मोदी अल्पसंख्यकों की तालीम, स्वास्थ्य और रोजगार को खास तवज्जो देंगे।
रविवार को मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक भारत की जो सोच और दस्तूर है, उसके लिहाज से अल्पसंख्यकों को विश्वास में लेने और उनके लिए काम करने का जो इरादा लिया है हम उसका स्वागत करते हैं। राष्ट्र के निर्माण के लिए जो भी हमारी ताकत होगी वो हम करने को तैयार हैं। मदनी ने कहा कि मुल्क के वजीरे आजम (प्रधानमंत्री) ने यह इरादा जाहिर किया यह बहुत मुबारक है इसके लिए हम उन्हें धन्यवाद देते हैं। इसके साथ ही कहा कि मैं समझता हूं कि जिस तरह पीएम मोदी ने अल्पसंख्यकों को लेकर अपने इरादे जाहिर किए हैं अगर कोशिश की जाएगी भरोसा जीतने की तो मुझे यकीन है कि सौ फीसदी कामयाबी जरूर मिलेगी। एक सवाल पर मदनी ने कहा कि बराबरी करके ही इंसाफ होगा, अतिरिक्त किसी को कुछ नहीं मिलना चाहिए। सबको बराबर का हक मिलेगा तो खुद ही इंसाफ हो जाएगा। मदनी ने यह भी कहा कि यही समर्थन है कि हम कह रहे हैं कि आपने इरादा किया हम आपके साथ हैं। इसको आगे बढ़ाने के लिए भारत का मुसलमान हर योगदान देने के लिए तैयार हैं।