{"_id":"5ce83b48bdec22076759f8c1","slug":"15587234501-muzaffarnagar-news151","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन की जान लेने वाली फैक्टरी को रिमाइंडर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन की जान लेने वाली फैक्टरी को रिमाइंडर जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन की जान लेने वाली फैक्टरी को रिमाइंडर जारी
मुजफ्फरनगर। गांव मखियाली स्थित सिलिंडर फैक्टरी में दस दिन पूर्व हुए अग्निकांड में तीन बेगुनाह मजदूरों की मौत होने के बाद अग्निशमन विभाग एक बार फिर हरकत में आ गया है। विभाग ने एक ओर जहां पूर्व में दिए गए नोटिस का जवाब नहीं देने पर फैक्टरी मालिकान को रिमाइंडर भेजा है। वहीं, सहायक कारखाना निदेशक व जिला उद्योग केंद्र को भी फैक्टरी प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव मखियाली स्थित मित्तल वेसल्स प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी में विगत 15 मई को पुराने सिलिंडरों की रिपेयरिंग के दौरान सिलिंडरों से निकली गैस के कारण आग लग गई थी। अग्निकांड में नौ मजदूर झुलस गए थे। जिन्हें मेरठ के लोकप्रिय हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया था। बड़े हादसे के बावजूद फैक्टरी प्रबंधन द्वारा न तो थाना पुलिस और न ही अग्निशमन विभाग को इसकी जानकारी दी गई थी। बाद में सूचना मिलने पर एसएसपी सुधीर कुमार सिंह व एसपी सिटी सतपाल आंतिल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था। अग्निशमन विभाग की जांच में उक्त सिलिंडर फैक्टरी बिना एनओसी व वैध दस्तावेज के चलने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद विभाग द्वारा फैक्टरी प्रबंधन को नोटिस जारी कर 12 बिंदुओं पर रिपोर्ट तलब की। हालांकि हादसे को दस दिन बीतने के बावजूद फैक्टरी प्रबंधन ने उक्त नोटिस का जवाब देना मुनासिब नहीं समझा था। उक्त अग्निकांड में झुलसे लोगों में से पिछले तीन दिन में तीन लोगों की मौत के बाद एक बार फिर अग्निशमन विभाग ने सक्रिय होते हुए फैक्टरी के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर ली है। सीएफओ रमाशंकर तिवारी ने बताया कि फैक्टरी मालिकान द्वारा गंभीर लापरवाही बरती जा रही है। तीन मजदूरों की मौत होने के बावजूद इसकी जानकारी विभाग को नहीं दी गई। वहीं, पूर्व में दिए गए नोटिस का भी जवाब अब तक नही मिला है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में फैक्टरी प्रबंधन को रिमाइंडर नोटिस जारी किया जा रहा है। वहीं, फैक्टरी के खिलाफ कार्रवाई के लिए सहायक कारखाना निदेशक और जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक को भी पत्र जारी किया गया है। इसके साथ ही वे खुद जल्द ही मौके पर जाकर फिर से जांच-पड़ताल करेंगे।