{"_id":"5ce6f77bbdec22071212d8b4","slug":"15586405581-muzaffarnagar-news20","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में लागू कराएंगे जनसंख्या नियंत्रण कानून: बालियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में लागू कराएंगे जनसंख्या नियंत्रण कानून: बालियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच बनवाना प्राथमिकता
मुजफ्फरनगर। चुनाव जीतने के बाद भाजपा प्रत्याशी डा. संजीव बालियान ने कहा कि वह देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू कराएंगे। साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना उनकी प्राथमिकता होगी।
बृहस्पतिवार को नई मंडी स्थल में चल रही मतगणना समाप्त होने के बाद विजयी प्रत्याषी डा. संजीव बालियान ने पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि देश में दो बच्चों का कानून लागू कराने के लिए वह पहले से ही प्रयासरत हैं। आगे भी इसके लिए प्रयास करेंगे। जनसंख्या नियंत्रण कानून बनवाना उनकी प्राथमिकता में है। इसके साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना करानी है। उन्होंने कहा कि मुुजफ्फरनगर में मेडिकल कॉलेज बनवाने का वह लगातार प्रयास कर रहे हैं। जनता ने उन्हें दोबारा मौका दिया है, इसलिए सबसे पहला प्रयास जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना कराना होगा। उन्होंने हमेशा जनता के बीच रहकर काम किया है और आगे भी क्षेत्र में रहकर काम करेंगे। जनता के हर दुख-दर्द में उनके साथ खड़े नजर आएंगे।