फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भाजपा के बालियान 6526 मतों से जीते

भाजपा के बालियान 6526 मतों से जीते

Fri, 24 May 2019 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के बालियान 6526 मतों से जीते
भाजपा के बालियान 6526 मतों से जीते
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लोकसभा सीट पर भाजपा के डॉ संजीव बालियान ने पुन: जीत हासिल कर ली है। उन्होंने रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह को 6526 मतों से पराजित किया। भाजपा को कुल 573780 और रालोद को 567254 मत मिले।

भारतीय जनता पार्टी के डॉ संजीव बालियान ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में रालोद मुखिया और गठबंधन प्रत्याशी चौधरी अजित सिंह को पराजित कर दिया। अजित सिंह को सपा-बसपा के साथ कांग्रेस का भी समर्थन प्राप्त था। भाजपा ने ईवीएम की मतगणना में 3782 मतों की जीत हासिल की। ईवीएम के मतों की गणना के बाद भाजपा को 569535 और रालोद को 565753 मत मिले। पोस्टल बैलेट की मतगणना में भाजपा को 4245 और रालोद को 1501 मत मिले। कुल मिलाकर भाजपा ने 6526 मतों से जीत हासिल की। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम अजय शंकर पांडेय ने उनकी जीत की घोषणा देर रात 9.45 बजे की। पोस्टल बैलेट की गिनती में प्रशासन को अधिक समय लगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की इस सीट पर सभी की निगाहें लगी थी। महागठबंघन से चुनाव लड़ने के कारण चौधरी अजित सिंह यहां शुरू से ही अपनी जीत पक्की मानकर चल रहे थे। भाजपा की रणनीति और उसके कार्यकर्ताओं के उत्साह ने रालोद को हार की दहलीज तक पहुंचा दिया। भारत लोक सेवक पार्टी के कृष्णपाल सिंह को कुल 2422 वोट मिले। भारतीय बहुजन समता पार्टी के एसएसकेएस गंगवाल को 1252 मत मिले। जनसत्ता पार्टी के जयपाल सैनी को 949 मत मिले। मजदूर किसान यूनियन पार्टी के मांगेराम कश्यप को 687 मत मिले। निर्दलीय अशोक को 458, अंकित को 557, नील कुमार को 4887, यज्ञपाल राठी को 2705 मत मिले। नोटा को कुल 5110 मत मिले।
विज्ञापन


प्रत्याशी पार्टी कुल मत
संजीव बालियान भाजपा 573780
अजित सिंह रालोद 567254
कृष्णपाल सिंह भालोसपा 2422
एसएसकेएस गंगवाल भाबसपा 1552
जयपाल सिंह सैनी जनसत्ता पार्टी 949
मांगेराम कश्यप मकियू 687
अशोक निर्दलीय 458
अंकित निर्दलीय 557
नील कुमार निर्दलीय 4887
यज्ञपाल राटी निर्दलीय 2705
नोटा नोटा 5110
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed