{"_id":"5ce6f4babdec220766496413","slug":"155863985319-khatauli-news195","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में वृद्ध महिला की मौत, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में वृद्ध महिला की मौत, चालक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में वृद्ध महिला की मौत
मंसूरपुर। सड़क दुर्घटना में वृद्ध महिला की मौत हो गई, जबकि रिकशा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। महिला के शव की अभी तक कोई शनाख्त नहीं हो सकी है।
बृहस्पतिवार दोपहर 52 वर्षीय महिला इलेक्ट्रॉनिक्स रिक्शा में बैठकर सिखेड़ा से मंसूरपुर आ रही थी। मंसूरपुर गांव से पहले ही ट्रैक्टर ट्रॉली ने रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रिक्शा पलट गई। रिक्शा में बैठी महिला तथा चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए खतौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। अभी तक महिला के शव की पहचान नहीं हो सकी है। घायल चालक गुलफाम पुत्र साबिर निवासी मंसूरपुर का रहने वाला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी को भेज दिया है। पुलिस ने महिला के शव की शनाख्त कराने के लिए व्हाट्सअप पर फोटो जनपद के समस्त थानों मेें भेज दिए हैं।