फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जीत पर मोदी सरकार को मुबारकबाद: गोरा

जीत पर मोदी सरकार को मुबारकबाद: गोरा

Fri, 24 May 2019 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
जीत पर मोदी सरकार को मुबारकबाद: गोरा
जीत पर मोदी सरकार को मुबारकबाद: गोरा
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक व प्रसिद्ध आलिम-ए-दीन कारी इस्हाक गोरा ने बीजेपी की अगुवाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दोबारा सरकार बनने पर मुबारकबाद दी है। बृहस्पतिवार को जारी बयान में कारी इस्हाक गोरा ने कहा कि तमाम हिंदुस्तान की जनता ने पीएम नरेंद्र मोदी को बहुत उम्मीदों के साथ एक बार फिर चुना है कि वह दोबारा प्रधानमंत्री बन कर विकास करें। इसके लिए हम नरेंद्र मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनने पर मुबारकबाद पेश करते हैं। इस्हाक गोरा ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि वह इस बार बेरोजगारों को रोजगार दिलाएंगे और हिंदुस्तान के विकास को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। इसके साथ ही वह धर्म और नफरत की राजनीति करने वाले नेताओं पर कड़ी कार्रवाई करेंगे और सबका साथ सबका विकास को आगे बढ़ाते हुए हिंदुस्तान और हिंदुस्तानी जनता को मजबूत करने का काम करेंगे।
पीएम नरेंद्र मोदी के जादू से मिली ऐतिहासिक जीत: सतेंद्र
देवबंद। श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा ने लोस चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है।
विज्ञापन

पंडित सतेंद्र शर्मा ने कहा कि यह पीएम नरेंद्र मोदी का ही जादू है कि भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली है। इसके लिए नरेंद्र मोदी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि पीएम ने पांच साल में जो कार्य किए उससे देश और देशवासियों का विकास हुआ। यही वजह है कि इस बार चुनाव में देश की जनता से फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा किया। उधर, देवबंद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की बैठक में व्यापारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने पर खुशी मनाई। अध्यक्ष विजेश कंसल ने कहा कि यह सत्य की जीत है। इस मौके पर अजय गर्ग, अनिल धीमान, आलोक गर्ग, संजीव कल्लन, सुधीर कुमार, विपिन, अंकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed