फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   खतौली की त्रिवेणी शुगर मिल गन्ना पेराई करने में तोड़ेगी रिकॉर्ड

खतौली की त्रिवेणी शुगर मिल गन्ना पेराई करने में तोड़ेगी रिकॉर्ड

Mon, 20 May 2019 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
खतौली की त्रिवेणी शुगर मिल गन्ना पेराई करने में तोड़ेगी रिकॉर्ड
त्रिवेणी शुगर मिल गन्ना पेराई करने में तोड़ेगी रिकॉर्ड
विज्ञापन

खतौली। त्रिवेणी शुगर मिल इस बार गन्ना पेराई करने में देश की सभी शुगर मिलों का रिकॉर्ड तोड़ने जा रही है। शुगर मिल अब तक 2.11 करोड़ क्विंटल गन्ने की पेराई कर चुकी है। हालांकि पिछले वर्ष मिल ने 2.21 करोड़ क्विंटल गन्ने की पेराई की थी। मिल के जीएम डा. अशोक कुमार का दावा है कि इस बार शुगर मिल का गन्ना पेराई करने में अव्वल स्थान रहेगा और देश की सभी शुगर मिलों का पेराई करने में रिकॉर्ड तोड़ेगी। इस बार चीनी रिकवरी में भी चीनी परता 11.70 प्रतिशत रहा है। जबकि पिछले वर्ष चीनी परता 11.38 प्रतिशत था। मिल में गन्ना आपूर्ति कम हो गई है, जिस कारण मिल किसी भी समय बंद कर दी जा सकती है।

खतौली की त्रिवेणी शुगर मिल एशिया की सबसे बड़ी शुगर मिल है। शुगर मिल के जीएम डा. अशोक कुमार के मुताबिक पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष भी गन्ने का रकबा बराबर ही रहा है। पिछले वर्ष गन्ने का रकबा 37 हजार हेक्टेयर था, इस बार ही उतना ही है। पिछले वर्ष 27 अक्तूबर को मिल चालू हो गई थी और 11 मई को बंद हुई थी। इस बार मिल 8 नवंबर को चालू हुई थी। इस बार चीनी परता की प्रतिशत मात्रा बढ़ी है, जिससे शुगर मिल को फायदा पहुंचेगा। जीएम ने बताया कि मिल की ओर से किसानों का 10 अप्रैल तक का 546.73 करोड़ रुपयों का गन्ना भुगतान किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि इस बार देश की सभी शुगर मिलों से अधिक उनकी शुगर मिल गन्ना पेराई करने में अव्वल रही है। गन्ना पेराई करने में शुगर मिल देश की सभी मिलों का रिकॉर्ड तोड़ेगी। शुगर मिल में सोमवार से गन्ना आपूर्ति बहुत कम हो गई है। इसलिए किसी भी वक्त मिल को बंद किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed